Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

‘इंडिया न्यूज’ ने ‘जी न्यूज’ को गटका, अब ‘न्यूज नेशन’ पीछे पड़ा

'जी न्यूज' की इतनी दुर्गति कभी नहीं हुई. बेचारा हर तरफ पिट रहा है. अंदर भी, बाहर भी. टीआरपी के नए चार्ट बताते हैं कि इंडिया न्यूज ने जी न्यूज को पछाड़ दिया है. इस तरह दीपक चौरसिया अपने न्यूज चैनल इंडिया न्यूज को नंबर चार पर ले जाने में सफल हुए हैं. जी न्यूज नंबर पांच पर भी सुरक्षित नहीं है. उसके ठीक नीचे एक नया और होनहार खिलाड़ी मुंह बाए खड़ा है.

'जी न्यूज' की इतनी दुर्गति कभी नहीं हुई. बेचारा हर तरफ पिट रहा है. अंदर भी, बाहर भी. टीआरपी के नए चार्ट बताते हैं कि इंडिया न्यूज ने जी न्यूज को पछाड़ दिया है. इस तरह दीपक चौरसिया अपने न्यूज चैनल इंडिया न्यूज को नंबर चार पर ले जाने में सफल हुए हैं. जी न्यूज नंबर पांच पर भी सुरक्षित नहीं है. उसके ठीक नीचे एक नया और होनहार खिलाड़ी मुंह बाए खड़ा है.

'न्यूज नेशन' की टीआरपी वाइज लगातार तरक्की से संकेत मिल रहे हैं कि आज नहीं तो कल ये जी न्यूज के भी आगे निकल जाएगा. आजतक की किसी से कोई तुलना ही नहीं. ये चैनल खुद से मुकाबला करता है और अपने पिछले रिकार्ड को तोड़ने में मशगूल रहता है. इस बार भी आजतक को काफी नए प्वाइंट्स मिले हैं. रजत शर्मा को अपना बड़ा बड़ा पोस्टर बैनर लगाने से कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है. पुराने घोड़े पर लोग दांव नहीं लगा रहे हैं. यही कारण है कि उनका इंडिया टीवी नंबर तीन से नंबर दो पर नहीं आ पा रहा है. इस साल के सातवें हफ्ते की टीआरपी इस प्रकार है….

WK 07 2014, (0600-2400)
Tg CS 15+, HSM:

 

Aaj Tak 21.8 up 0.5
ABP News 13.7 up 0.7
India TV 12.6 same
India news 9.2 dn 0.1
ZN 8.8 dn 0.4
News Nation 7.6 up 0.1
News24 7.6 dn 0.7
NDTV 6.7 up 0.4
IBN 5.9 up 0.2
Tez 2.5 same
Samay 2.2 dn 0.6
DD 1.4 dn 0.1

Tg CS M 25+ABC
 

Aaj Tak 21.8 up 0.9
ABP News 14.0 up 0.2
India TV 13.0 same
ZN 8.9 dn 0.5
India news 8.7 up 0.2
News Nation 7.7 up 0.6
NDTV 7.3 up 0.1
News24 6.9 dn 0.8
IBN 5.6 dn 0.5
Tez 2.4 up 0.2
Samay 2.2 dn 0.2
DD 1.5 same


अगर आपको भी न्यूज चैनलों के कंटेंट पर कुछ कहना, बताना, शेयर करना है तो भड़ास से संपर्क करें, [email protected] पर मेल करें.


टीआरपी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...