दीपक चौरसिया एंड टीम के एक और रणबांकुरे का इस्तीफ़ा। इंडिया न्यूज़ मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में बतौर रायपुर ब्यूरो चीफ काम कर रहे सत्येन्द्र कुमार सिंह ने संस्था को इस्तीफा भेजकर बाय बाय बोलने की तैयारी कर ली है। सत्येन्द्र अभी नोटिस पीरियड पर हैं और उन्होने अभी अपनी अगली पारी के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर वह जल्द ही न्यूज़ एक्सप्रेस ज्वाइन करेंगे।
हालांकि खबरें है कि उन्हें न्यूज़ नेशन और भास्कर ग्रुप के लांच होने वाले बीटीवी से भी ऑफर हैं। छत्त्तीसगढ़ में स्पेशल करेस्पोंडेंट पद पर तैनात सत्येन्द्र जल्द ही नये चैनल पर दिखायी देंगे। इससे पहले वह ज़ी 24 घंटे में डेस्क पर काम कर चुके हैं।
भड़ास तक अपनी बात [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






