इंडिया न्यूज समूह की मूल कंपनी आईटीवी नेटवर्क हिंदी भाषी राज्यों में अपने विस्तार को एक कदम और बढ़ाने जा रही है. ग्रुप बिहार-झारखंड एवं यूपी-उत्तराखंड के बाद एमपी-सीजी में भी जल्द ही अपना रीजनल चैनल लांच करने जा रही है. अब तक इंडिया न्यूज नेशनल, इंडिया न्यूज राजस्थान, इंडिया न्यूज हरियाणा, इंडिया न्यूज बिहार-झारखंड एवं इंडिया न्यूज यूपी-उत्तराखंड चैनल लांच कर चुके इस ग्रुप का एमपी-सीजी छठवां चैनल होगा. संभावना जताई जा रही है कि मई में इस चैनल को लांच कर दिया जाएगा.
प्रबंधन सभी हिंदी भाषी राज्यों में अपने विस्तार की योजना पर काम कर रहा है. हालांकि इस समूह का पंजाब चैनल भी काफी समय से पाइप लाइन में पड़ा हुआ है. इस चैनल की लांचिंग की तैयारियां आखिरी दौर में हैं. इस चैनल के लिए पत्रकार तथा गैर पत्रकार कर्मचारियों का भर्ती अभियान भी जारी है. हिंदी भाषी राज्यों में चैनल ने अपनी अच्छी पहचान बना ली है.






