: कानाफूसी : इंडिया न्यूज के साथ सीवीबी न्यूज की खबरों को लेकर टाइअप के बारे में नई जानकारी यह है कि अब सीवीबी की पूरी टीम इंडिया न्यूज के ऑफिस में ही बैठेगी और इसका पूरा खर्चा इंडिया न्यूज उठाएगा. पहले खबर आई थी कि दोनों के बीच चुनावी खबरों को लेकर समझौता हुआ है तथा सीवीबी न्यूज खबर और पैकेज इंडिया न्यूज को उपलब्ध कराएगा. पर नई खबर यह है कि सीवीबी न्यूज की पूरी टीम इंडिया न्यूज के ओखला बिल्डिंग में बैठकर अपना काम करेगी.
बताया जा रहा है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि खबरों के ट्रीटमेंट को लेकर इंडिया न्यूज प्रबंधन सीवीबी को बता सके और उसके अनुसार ही खबरें बनाई जाएं. हालांकि सभी बातचीत फाइनल है, पर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई. इंडिया न्यूज के कुछ लोगों से बात करने पर उन्होंने ऐसी टाइअप की बात तो की पर उसकी आधिकारिक पुष्टि करने से इनकार कर दिया. हालांकि चर्चा यह भी की जा रही है कि क्या यह इंडिया न्यूज के लिए फायदे का सौदा है?






