इंडिया न्यूज में मैनेजिंग एडिटर के रूप में राणा यशवंत के ज्वाइन करने के बाद अब इसके लुक में चेंज दिखने लगा है. 14 फरवरी को रीलांच होने जा रहे नेशनल चैनल का लोगो चेंज कर दिया गया है. अब इसका लुक कुछ-कुछ स्टार और एबीपी जैसा दिखने लगा है. हालांकि इन दोनों चैनलों का लोगो लम्बा था परन्तु इंडिया न्यूज का लोगो चौड़ा है. नए लोगो को सफेद और नीले कलर के संयोजन से बनाया गया है. इंडिया जहां अंग्रेजी में लिखा हुआ है वहीं न्यूज को हिंदी में कर दिया गया है. जबकि पुराने लोगों में दोनों ही शब्द अंग्रेजी में लिखे हुए थे.
नेशनल चैनल का लोगो शुक्रवार से बदला गया है. सूत्रों का कहना है कि 14 तक इसके लुक में
और बदलाव किए जाएंगे. प्रबंधन ने आज ही अपने नेशनल चैनल पर शीतल राजपूत, आंचल आंनद तथा तान्या दवे को भी एंकर के रूप में इंट्रोड्यूस किया है. उल्लेखनीय है कि दीपक चौरसिया, राणा यशवंत समेत कई वरिष्ठ पत्रकारों के ज्वाइन करने के बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि इंडिया टीवी के संपादन से लेकर कंटेंट तक में बदलाव देखने को मिलेंगे. एक फरवरी से इसकी शुरुआत भी हो गई है.






