Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

इंडिया न्‍यूज ने किया अंग्रेजी चैनल न्‍यूज एक्‍स का अधिग्रहण

इंडिया न्‍यूज के कई चैनलों का संचालन करने वाली आईटीवी मीडिया समूह अंग्रेजी न्‍यूज चैनल न्‍यूज एक्‍स का अधिग्रहण करने जा रही है. सूत्रों ने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. बस आधिकारिक घोषणा बाकी रह गया है. बताया जा रहा है कि आईटीवी ने यह सौदा लगभग 75 करोड़ के आसपास किया है. सूत्रों का कहना है कि कंपनी पूरे सेटअप के साथ न्‍यूज एक्‍स की बिल्डिंग भी खरीदने जा रही है और इसकी डील अलग से होगी. यह पूरी डील एक अरब से ज्‍यादा में किए जाने की चर्चा है.

इसके साथ ही आईटीवी हिंदी चैनलों के साथ अंग्रेजी चैनल को भी संचालित करने वाली कंपनी बन गई है. गौरतलब है कि समूह इंडिया न्‍यूज, यूपी-उत्‍तराखंड, मध्‍य प्रदेश-छत्‍तीसगढ़, हरियाणा, बिहार-झारखंड व राजस्‍थान चैनल का प्रसारण करता है. इसके अलावा आज समाज नाम से अखबार भी प्रकाशित करता है. काफी समय से यह चर्चा थी कि पिकैडिली ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन कार्तिकेय शर्मा अंग्रेजी न्‍यूज चैनल भी लांच करने वाले हैं. 

उल्‍लेखनीय है कि न्‍यूज एक्‍स की लांचिंग 28 मार्च 2008 को आईएनएक्‍स न्‍यूज के तौर पर हुई थी. लेकिन आर्थिक परेशानियों के कारण आईएनएक्‍स के ऑनर पीटर मुखर्जी ने चैनल को को बेच दिया था. तब इस चैनल का अधिग्रहण इंडी नेटवर्क ने किया था. इंडी मीडिया नेटवर्क नईदुनिया के पूर्व सीईओ विनय छजलानी और बिजनेस वर्ल्‍ड के एडिटर जहांगीर पोछा की संयुक्‍त इकाई थी. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...