इंडिया न्यूज से खबर है कि उनके रीजनल चैनल यूपी-उत्तराखंड से कई लोगों ने अपनी नई पारी शुरू की है. नितिन राठी ने इंडिया न्यूज के रीजनल चैनल में यूपी-उत्तराखंड के बिजनेस हेड के रूप में ज्वाइन किया है. वे न्यूज एक्सप्रेस को अपनी सेवाएं दे रहे थे. नितिन यूपी-उत्तराखंड में सेल्स, मार्केटिंग और ब्रांडिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. नितिन इसके पहले रेडिया मिर्ची, आई नेक्स्ट, ईटीवी जैसे संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. यूपी-उत्तराखंड में विभिन्न सेंटरों पर नियुक्त किए गए लोग उन्हें रिपोर्ट करेंगे.
प्रेम कुमार पाठक को लखनऊ में चैनल का सेल्स असिस्टेंट मैनेजर बनाया गया है. वे फिलहाल साकाल मीडिया ग्रुप के साथ जुड़े हुए थे. वे अमर उजाला को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अहमद मियां मेरठ में चैनल के साथ डिप्टी मैनेजर के रूप में जुड़े हैं. वे पश्चिमी जिलों की जिम्मेदारी संभालेंगे. वे आई नेक्स्ट, मेरठ और इलाहाबाद को अपनी सेवांए दे रहे थे. वे अमर उजाला समेत कई और संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं.
सचिन शुक्ला ने असिस्टेंट सेल्स मैनेजर के रूप में चैनल के देहरादून ऑफिस में ज्वाइन किया है. वे उत्तराखंड की जिम्मेदारी संभालेंगे. सचिन फिलहाल देहरादून में ईटीवी को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे रेडियो मंत्रा और टीवी100 को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
दीपचंद गुप्ता को चैनल के कानपुर ऑफिस में सीनियर एक्जीक्यूटिव बनाया गया है. दीपचंद कानपुर रीजन की जिम्मेदारी संभालेंगे. वे कन्नौज में दैनिक जागरण को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वहीं संकेत वर्मा को बाराबंकी में एक्जीक्यूटिव बनाया गया है. वे भी ईटीवी को अपनी सेवाएं दे रहे थे.
चैनल के लखनऊ ऑफिस में भी दो लोगों की नियुक्तियां की गई हैं. सुमीत त्रिपाठी और भूपाल सिंह बोरा को सीनियर एक्जीक्यूटिव बनाया गया है. भूपाल सिंह हिंदुस्तान, ईटीवी, एंकर इलेक्ट्रिकल्स के साथ काम कर चुके हैं. वहीं सुमीत नेटवर्क18, ईटीवी और रेडियो सिटी को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






