Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

इंदौर प्रेस क्लब में रिसर्च सेंटर की स्थापना शीघ्र

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की व्यक्तिगत रुचि और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिलचस्पी के चलते आने वाले समय में देश के सर्वाधिक सक्रिय प्रेस क्लबों में शुमार इंदौर प्रेस क्लब में रिसर्च सेंटर की स्थापना होगी।

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी की व्यक्तिगत रुचि और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिलचस्पी के चलते आने वाले समय में देश के सर्वाधिक सक्रिय प्रेस क्लबों में शुमार इंदौर प्रेस क्लब में रिसर्च सेंटर की स्थापना होगी।

पिछले दिनों श्री गडकरी इंदौर प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिये समारोह में भाग लेने इंदौर आए थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इंदौर प्रेस क्लब की गतिविधियों से प्रभावित होकर यहां रिसर्च  सेंटर स्थापित करने का सुझाव दिया था और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को इस सेंटर की स्थापना के लिए हरसंभव सहयोग करने को कहा था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी इस संदर्भ में त्वरित कार्रवाई करते हुए इंदौर प्रेस क्लब को रिसर्च  सेंटर की कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने को कहा है।

इंदौर प्रेस क्लब ने भोपाल में माधवराव सप्रे संग्रहालय और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय का दौरा किया। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने इन दोनों राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में चल रहे रिसर्च  कार्यों का एवं इंतजामों का जायजा लिया। दोनों ही संस्थानों के प्रमुखजनों से यह भी जानने की कोशिश की कि एक आधुनिक रिसर्च सेंटर में क्या-क्या संसाधन और कार्य होने चाहिए।

सप्रे संग्रहालय के कर्ताधर्ता वरिष्ठ पत्रकार विजयदत्त श्रीधर एवं निदेशक डॉ. मंगला अनुजा ने तीन दशकों से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी एवं बताया कि  संग्रहालय में सभी चीजों को पुरखों की धरोहर की तरह सहज कर रखा गया है। माखनलाल चतुर्वेदी विवि में डॉ. चंदर सोनाने, पुष्पेंद्रपाल सिंह, संजय द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह, आशीष जोशी, प्रो. रामदेव भारद्वाज, दीपक शर्मा ने विस्तार से सुझाव दिए कि एक आदर्श रिसर्च  सेंटर में क्या-क्या सुविधाएं होना चाहिए। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने इस मामले में जनसंपर्क विभाग के आयुक्त राकेश श्रीवास्तव एवं अपर संचालक सुरेश तिवारी से भी विचार मंथन किया।

इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार एक माह के भीतर रिसर्च सेंटर की स्थापना के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत कर दी जाएगी। इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शशीन्द्र जलधारी को रिचर्स सेंटर का समन्वयक बनाया गया है।

प्रदेश के बुजुर्ग पत्रकारों को श्रद्धानिधि देने की शुरुआत इंदौर से होगी, इंदौर प्रेस क्लब ने किया मुख्यमंत्री एवं जनसंपर्क मंत्री का अभिनंदन

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वस्त किया है कि प्रदेश के बुजुर्ग पत्रकारों को श्रद्धानिधि देने की शुरुआत इंदौर से होगी। जनसंपर्क विभाग शीघ्र ही इस योजना का क्रियान्वयन आरंभ करने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह आश्वासन इंदौर प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल को दिया। बुजुर्ग पत्रकारों को प्रतिमाह पांच हजार रुपयों की श्रद्धानिधि दिए जाने के निर्णय पर इंदौर प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव, आयुक्त जनसंपर्क राकेश श्रीवास्तव, संयुक्त संचालक डॉ. भूपेंद्र गौतम, संयुक्त संचालक मंगलाप्रसाद मिश्रा, उपसंचालक संजय जैन भी मौजूद थे।

इंदौर प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री एवं जनसंपर्क मंत्री से अनुरोध किया कि श्रद्धानिधि देने के मामले में कुछ नियमों को शिथिल किया जाए ताकि अधिक से अधिक वरिष्ठ पत्रकारों को इस योजना का लाभ मिल सके। इंदौर प्रेस क्लब ने श्रद्धानिधि भेंट करने की शुरुआत इंदौर से करने की मांग भी रखी, जिसे मुख्यमंत्री सहर्ष स्वीकार कर लिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार तीसरी मर्तबा इंदौर प्रेस क्लब का अध्यक्ष बनने पर प्रवीण कुमार खारीवाल को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब के नवीन पदाधिकारियों को भी बधाइयां दी। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष अमित सोनी, सचिव संजय लाहोटी, कोषाध्यक्ष कमल कस्तुरी, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत शर्मा, बालकृष्ण मूले, योगिता जायसवाल एवं पूर्वाध्यक्ष शशीन्द्र जलधारी शामिल थे। श्री जलधारी ने मुख्यमंत्री को अपने नवीन काव्यसंग्रह की प्रति भी भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने माधवराव सप्रे संग्रहालय, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, जनसंपर्क विभाग-माध्यम का भी दौरा किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...