इंदौर संभाग के सहायक पंजीयक, फर्म्स एंव संस्थाएं ने इंदौर प्रेस क्लब के विधिक संशोधनों को अपनी मंजूरी दे दी है। विगत 26 जनवरी 2012 को क्लब द्वारा बुलाए गए साधारण सभा की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से क्लब के विधान में कुछ संशोधन पारित किए गये थे। इंदौर प्रेस क्लब के विधान संशोधन समिति के अध्यक्ष विजय अड़ीचवाल ने बताया कि संशोधन के अनुसार अब कोई भी सदस्य लगातार दो बार निर्वाचित होने के बाद तीसरी बार निर्वाचित होने की पात्रता नहीं रखेगा।
यह प्रावधान 2012 में होने वाले चुनाव से लागू होगा। साथ ही विशेष साधारण सभा ने अध्यक्ष-महासचिव पद पर लगातार दो मर्तबा वाले प्रतिबंध को भी समाप्त कर दिया है। नये संसोधन इस प्रकार हैं।
– प्रेस क्लब की सदस्यता अब तीन श्रेणियों में होगी।
– अब सक्रिय, मानद और सहयोगी सदस्य रहेंगे।
– मानद और सहयोगी सदस्यों को मताधिकार नहीं।
– सदस्यता शुल्क का निर्धारण प्रबंधकारिणी समिति करेगी।
– सदस्यता शुल्क जमा करने पर ही मताधिकार होगा।






