Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

इंदौर में संपादकीय तक सिमटे कल्‍पेश याज्ञनिक, नवनीत देखेंगे नेशनल न्‍यूज रूम!

दैनिक भास्‍कर से खबर है कि कल्‍पेश याज्ञनिक की पॉवर को अब सीमित कर दिया गया है. नवनीत गुर्जर के साथ मिलकर भास्‍कर के कई वरिष्‍ठों के लिए असहज स्थिति पैदा करने वाले कल्‍पेश अब खुद इस असहज स्थिति के शिकार बन रहे हैं. भोपाल में नेशनल न्‍यूज रूम समेत कई जिम्‍मेदारियां संभालने वाले कल्‍पेश को अब केवल इंदौर तक सीमित कर दिया गया है. कभी उनके खास साथी रहे नवनीत गुर्जर को नेशनल न्‍यूज रूम की जिम्‍मेदारी दी गई है.

दैनिक भास्‍कर से खबर है कि कल्‍पेश याज्ञनिक की पॉवर को अब सीमित कर दिया गया है. नवनीत गुर्जर के साथ मिलकर भास्‍कर के कई वरिष्‍ठों के लिए असहज स्थिति पैदा करने वाले कल्‍पेश अब खुद इस असहज स्थिति के शिकार बन रहे हैं. भोपाल में नेशनल न्‍यूज रूम समेत कई जिम्‍मेदारियां संभालने वाले कल्‍पेश को अब केवल इंदौर तक सीमित कर दिया गया है. कभी उनके खास साथी रहे नवनीत गुर्जर को नेशनल न्‍यूज रूम की जिम्‍मेदारी दी गई है.

पिछले काफी समय से कल्‍पेश याज्ञनिक भोपाल की जगह इंदौर में बने नए बिल्डिंग में बैठ रहे हैं. पहले खबर आ रही थी कि नेशनल न्‍यूज रूम भी इंदौर में शिफ्ट होगा लेकिन प्रबंधन ने इस योजना को खारिज कर दिया. अब कल्‍पेश के जिम्‍मे संपादकीय पेज और संडे जैकेट की जिम्‍मेदारी रहेगी. जबकि नेशनल न्‍यूज रूप की जिम्‍मेदारी नवनीत गुर्जर संभालेंगे. प्रबंधन के इस फैसले के बाद नवनीत गुर्जर का कद बढ़ गया है. नवनीत के साथ मिलकर कमलेश सिंह, राजीव सिंह समेत कई तेजतर्रार एवं प्रतिभाशाली पत्रकारों के भास्‍कर छोड़ने को मजबूर करने वाले कल्‍पेश अब खुद अपने उसी हथियार के शिकार हो गए हैं.

भास्‍कर छोड़ने वाले सभी लोग नए जगहों पर अच्‍छी स्थिति में पहुंच गए लेकिन बड़ा सपना देखने वाले कल्‍पेश याज्ञनिक अब भास्‍कर में सीमित कर दिए गए हैं. कल्‍पेश ने जिस नवनीत गुर्जर को अपने साथ लेकर सारी योजनाएं बनाई थीं, वहीं नवनीत गुर्जर उनके लिए बड़ी समस्‍या बनते नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि पिछले दिनों भास्‍कर समूह से कई वरिष्‍ठों के इस्‍तीफा देने की वजह से भास्‍कर समूह संपादकीय मामले में कमजोर हुआ है. और कल्‍पेश याज्ञनिक को इसकी वजह मानते हुए प्रबंधन ने उनकी शक्ति‍यां सीमित करने की कवायद की है. (कानाफूसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...