Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

कानपुर

इटावा के रहने वाले सिपाही ने एसओ पर तानी रिवाल्वर

जालौन। माधौगढ़ थाने में तैनात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा के सिपाही ने शराब के नशे मे थानाध्यक्ष के ऊपर रिवाल्वर तान कर जमकर हंगामा काटा। दरअसल सिपाही वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुके बदमाश के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसका पता चलने पर थानाध्यक्ष ने उसे डांट दिया। इसी से क्षुब्ध होकर सिपाही ने अनुशासनहीनता की हद पार करते हुए अपने अधिकारी पर ही रिवाल्वर तान दी। मामला संज्ञान में आने के बाद रिपोर्ट तलब कर एसपी ने तत्काल प्रभाव से सिपाही को निलंबित कर उसके विरुद्ध जांच का आदेश दे दिया है।

विवरण के मुताबिक शाम को थाना परिसर में ही सिपाही कमलेश कुमार वाहन चोरी में जेल जा चुके कल्लू यादव नाम के अपराधी के साथ बैठकर शराब पी रहा था। थानाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह को इसकी जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और अपराधी के साथ प्याला लड़ा रहे कमलेश से कहा कि उसे शर्म नहीं आ रही थाने में बैठकर अपराधी के साथ शराब पीते हुए। नाराजगी जताते हुए थानाध्यक्ष अपने कमरे की तरफ आ रहे थे कि सिपाही कमलेश पीछे से उनके पास आया और गाली ग्‍लौज करते हुए थानाध्यक्ष के ऊपर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर तान दी।

करीब एक घंटे तक वह थाने में हंगामा काटता रहा। चूंकि उसके हाथ में रिवाल्वर थी इस वजह से एसओ उससे उलझने में असहज दिखे। बाद में दूसरे सिपाहियों ने उसे पकड़ा। पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर को एसओ ने फोन कर पूरी बात बताई। एसपी ने सिपाही की डाक्टरी कराने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दे दिया गया है। एसपी ने कहा कि दोषी पाए जाने पर उसे बर्खास्त किया जाएगा। बता दें कि आरोपी सिपाही प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा का रहने वाला है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...