कुंडा मे सीओ जिया उल हक हत्याकांड की गूंज अभी ठंडी भी नही हो पाई थी कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जिले इटावा मे भी एक सीओ को भी सपा सर्मथक भीड़ ने अपने गुस्से का शिकार बनाते हुये ना केवल दौड़ा दौड़ा करके पीटा बल्कि उनको थप्पड़, घूंसो से धुन डाला. अच्छा तो यह रहा कि किसी हमलावर के हाथ मे कोई हथियार नहीं था वरना सीओ साहब के लिये जान बचाना मुश्किल हो सकता था.
डिप्टी एसपी को पीटे जाने का यह वाक्या हुआ है इटावा जिले के सिविल लाइन इलाके के इंटगांव मे. इस कांड के बाद आज सुबह से ही राजधानी लखनऊ मे बैठे पुलिस के बड़े अफसरो ने डिप्टी एसपी को पीटे जाने की पूरी रिपोर्ट एसएसपी राजेश मोदक से मंगवा ली है. एसएसपी मोदक राजेश डी.राव ने डिप्टी एसपी राजवीर सिंह को भीड की ओर से पीटे जाने के वाकये पर कहा है कि उनके संज्ञान मे पूरा मामला आ गया है. किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा. इसी कारण सिविल लाइन थाने में 6 नामजदों समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 323, 353, 323, 504 और 7 सीएलए एक्ट के तहत एसओ आंनद सिंह की ओर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

पत्रकार दिनेश शाक्य के फेसबुक वॉल से.





