Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

इतना महंगा अखबार और इतनी घटिया रिपोर्टिंग

यशवंतजी, अब मीडिया इस दौर में पहुंच गई है कि जहां थोड़ी पैसे हाथ में आए नहीं कि चैनल, अखबार, मैगजीन खोल कर धंधा शुरू कर दिया. अब पत्रकारिता जनसरोकार की बात नहीं धंधे की जात हो गई है. आखिर पत्रकारिता का काम भी चोखा है. सेटिंग हो गया तो बल्‍ले बल्‍ले है नहीं तो किसी को हड़काने के लिए हल्‍ले हल्‍ले तो है ही. विज्ञापन मिलेगा ऊपर से. खैर, जब गली मोहल्‍ले में अखबार और पत्रिका के कार्यालय खुल रहे हैं तो पत्रकारों की जरूरत पड़ेगी ही. पर बड़े से लेकर छोटे संस्‍थान को पत्रकार ऐसे चाहिए जो पैसा ना मांगते हों.

अब जो पत्रकार काम धाम जानते हैं वो तो फ्री में काम करने को तैयार नहीं होंगे. पर जिन्‍हें पत्रकारिता के नाम पर अपनी दुकान चलानी है वो तो ऐसे अखबारों-चैनलों को खोजते ही रहते हैं. आखिर मीडिया बाहरी ग्‍लैमर के साथ भोकाल का फील्‍ड भी तो हैं. ऐसा ही एक अखबार है पूर्वांचल प्रहरी, जिसका प्रकाशन गुवाहाटी से होता है. बारह पेज के इस पेपर की कीमत है छह रुपये. यह अखबार साल में पांच से छह करोड़ रुपये का विज्ञापन कलेक्‍ट करता है, पर अपने पत्रकारों को देने के लिए इसके पास पैसा नहीं होता है.

अपने रिपोर्टरों को यह अखबार देता है सिर्फ दो हजार रुपये. अब जब इतने कम में रिपोर्टर आएंगे तो काम भी उसी हिसाब से करेंगे. मैं आपको पूर्वांचल प्रहरी अखबार की रिपोर्टिंग की शैली दिखाना चाहता हूं. आपको एक कटिंग भेज रहा हूं. आप भी इस कटिंग वाले समाचार को देखकर अपना माथा पीट सकते हैं. अब इतना महंगा अखबार लेकर क्‍या लोग इसी तरह की घटिया रिपोर्टिंग पढ़ेंगे. आप भी देखिए पूर्वांचल प्रहरी अखबार की खबर और उसकी भाषा शैली.  

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...