Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

इतने सारे लोग आखिर क्यों नाराज हो गए दैनिक जागरण और हिंदुस्तान की पत्रकारिता से? (देखें तस्वीरें)

अखबार वालों को मुगालता रहता है कि वे जो चाहें लिखें करे, जनता तो चिरकुट है, रियेक्ट न करेगी. पर ऐसा नहीं है बाबू. जनता जब रिएक्ट करती है तो बड़े बड़ों की हवा सरक जाती है. बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ में ऐसा ही कुछ हुआ. दैनिक जागरण और हिंदुस्तान वालों की ताकतवरों के पक्ष वाली पत्रकारिता के खिलाफ जनता उठ खड़ी हुई और इन दोनों अखबारों का जुलूस निकालते हुए हजारों अखबार जला डाले.

अखबार वालों को मुगालता रहता है कि वे जो चाहें लिखें करे, जनता तो चिरकुट है, रियेक्ट न करेगी. पर ऐसा नहीं है बाबू. जनता जब रिएक्ट करती है तो बड़े बड़ों की हवा सरक जाती है. बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ में ऐसा ही कुछ हुआ. दैनिक जागरण और हिंदुस्तान वालों की ताकतवरों के पक्ष वाली पत्रकारिता के खिलाफ जनता उठ खड़ी हुई और इन दोनों अखबारों का जुलूस निकालते हुए हजारों अखबार जला डाले.

कैमूर जिले के रामगढ़ में 30 जुलाई को राजद कार्यकताओं और स्थानीय लोगों पर पुलिस द्वारा फायरिंग, आंसू गैस और पथराव किया गया. इसको लेकर वहां पर तनाव व्याप्त हो गया. इस पूरे घटनाक्रम का कवरेज दैनिक जागरण और हिंदुस्तान वालों ने प्रशासन के पक्ष में किया. पुलिस प्रशासन को बचाते हुए और बर्बरता की शिकार जनता को ही दोषी बताते हुए की गई रिपोर्टिंग से लोग नाराज हो गए.

इन लोगों ने गुरुवार की शाम को पटना से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण अखबार की हजारों प्रतियों को आग के हवाले कर अपने गुस्से को प्रकट किया. जनता के लोगों ने एक सभा कर कहा कि यहां के दो महत्वपूर्ण हिन्दी अखबार के दो पत्रकार प्रशासन के हाथों में बिक चुके हैं. ये जनता के हित में खबर न छापकर प्रशासन के पक्ष में खबरें छापते हैं. जस्टिस काटजू ने पहले ही कहा था कि यहां के अखबार सरकार के पक्ष में खबरें छापते हैं, ये सच बात रामगढ़ में देखने को मिला. ये अखबार जनता के हित की बात नहीं करते हैं बल्कि नीतीश सरकार और जिला प्रशासन के पक्ष में कार्य करते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...