Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

इनपुट एडिटर डबास और एंकर दीपकमल ने हरियाणा न्यूज को टाटा कहा

रोहतक : 'हरियाणा न्यूज' चैनल के इनपुट एडिटर प्रदीप डबास ने संस्थान को टाटा कह दिया है। वे पिछले साढ़े छह साल से भी ज्यादा समय से इस चैनल से जुड़े हुए थे। उन्होंने दिसम्बर माह से लांच हो रहे चैनल 'खबरें अभी तक' में ज्वाइन किया है। वहीं, चैनल के एंकर और दिल्ली के विशेष संवाददाता दीपकमल सहारण ने भी इस संस्थान को अलविदा कह दिया है। वे सात साल से ज्यादा समय से हरियाणा न्यूज में कार्यरत थे।

रोहतक : 'हरियाणा न्यूज' चैनल के इनपुट एडिटर प्रदीप डबास ने संस्थान को टाटा कह दिया है। वे पिछले साढ़े छह साल से भी ज्यादा समय से इस चैनल से जुड़े हुए थे। उन्होंने दिसम्बर माह से लांच हो रहे चैनल 'खबरें अभी तक' में ज्वाइन किया है। वहीं, चैनल के एंकर और दिल्ली के विशेष संवाददाता दीपकमल सहारण ने भी इस संस्थान को अलविदा कह दिया है। वे सात साल से ज्यादा समय से हरियाणा न्यूज में कार्यरत थे।

इन दोनों वरिष्ठ पत्रकारों के संस्थान छोड़ने से हरियाणा न्यूज चैनल को तगड़ा झटका लगा है। खबर यह भी आ रही है कि इस चैनल के विभिन्न जिला मुख्यालयों और उपमंडल या कस्बों में कार्यरत संवाददाता भी चैनल को छोड़ने की तैयारी में हैं। इससे पहले हरियाणा न्यूज के सीईओ संजय द्विवेदी ने चैनल से अपना नाता तोड़ लिया था।

चैनल के दिल्ली मुख्यालय में इनपुट एडिटर रहते हुए प्रदीप डबास ने कार्यालय और क्षेत्र में तैनात संवाददाताओं से बेहतर तालमेल स्थापित किया। चैनल में उनकी गिनती मेहनती और जुझारू पत्रकार के तौर पर होती थी। प्रदीप डबास का इस चैनल से जुड़ाव वर्ष 2005 के अप्रैल माह से था। इससे पहले वे प्रिंट मीडिया में थे। वे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी और महामेधा समाचार पत्र में कार्य कर चुके थे। लेकिन पिछले साढ़े छह साल से इलेक्ट्रानिक मीडिया में अपनी धाक जमाए हुए थे। फिलहाल वे दिसंबर माह में शुरू होने वाले चैनल खबरें अभी तक से जुड़ गए हैं। इस चैनल का मुख्यालय गुड़गांव में है। प्रदीप डबास की गिनती काफी मिलनसार पत्रकारों में होती है। वे मूलरूप से हरियाणा के रोहतक जिला के रहने वाले हैं, लेकिन इन दिनों दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहे हैं। इसी के साथएंकर और दिल्ली के विशेष संवाददाता दीपकमल सहारण ने भी हरियाणा न्यूज चैनल छोड़कर खबरें अभी तक चैनल ज्वाइन कर लिया है। दीपकमल सहारण युवा हैं और थोड़े से ही समय में उन्होंने भी इलेक्ट्रोनिक मीडिया में अपनी अलग पहचान बनाई है।

प्रदीप डबास और दीपकमल सहारण के हरियाणा न्यूज छोड़ने की खबर ऐसे समय में आई है जब यह चैनल बदलाव के दौर से गुजर रहा है। पहले इस चैनल का स्वामित्व जेके जैन के पास था, लेकिन अब हरियाणा के गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा ने इसकी कमान अपने हाथ में ले ली है। इसलिए चैनल में बदलाव आना तो लाजिमी ही था। उधर, विश्वस्त सूत्रों की यह भी खबर है कि चैनल के फील्ड में तैनात कुछ संवाददाता भी इसे अलविदा कह सकते हैं। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले दिन हरियाणा न्यूज के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं। 

दीपक खोखर की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...