देवास। जिस नववर्ष के स्वागत में रितुराज बसंत प्रकृति श्रृगांर के वन्दनवार सजाते है, पुष्प सुगन्ध से वातावरण महकाते हैं, पलाश-गुलमोहर केसरिया पताकाएं फहराते हैं, होली के रंग मुस्कुराते हैं, खेत फसलों का सोना लुटाते हैं, कोयल के स्वर मिठास का अमृत बरसाते हैं, उस भारतीय नववर्ष का अभिनंदन हमे भी आत्मीयता से करना चाहिए। श्री गीता की प्रेरणा और भारतीय संस्कृति का विस्तार करने वाले गीताभवन के पवित्र मंच से श्रेष्ठ पत्रकार, दानवीर और सद्भावना के प्रतीक समाजसेवियो का सम्मान अत्याचार-अन्याय विरोध के प्रेरक श्री कृष्ण का आशीर्वाद भी है। इन्द्रप्रस्थ प्रेस क्लब ऑफ इण्डिया की म.प्र. ईकाई में संभागीय संयोजक शाकिर अली दीप ने भारतीय नवसंवत्सर मिलन, पत्रकार सम्मान समारोह में स्वागत, शदों से उपरोक्त बातें कहीं।
देवी सरस्वती के समक्ष नव संकल्प दीप जागृति और पुष्पांजलि, सरस्वती वंदना से प्रारंभ इस आयोजन की अध्यक्षता प्रेस क्लब के म.प्र. संयोजक कमलेश श्रीवंश ने की। मुख्य अतिथि रफ्तार चैनल के म.प्र.-छग. प्रमुख जयसिंह चौहान रहे। विशेष अतिथि आदित्य नारायण उपाध्याय नवप्रभात, मनीष वर्मा सुदर्शन चैनल, रामदयाल राठौर अश्वमेध, दुर्गालाल शर्मा प्रदेश प्रवक्ता इन्द्रप्रस्थ भोपाल, आय.के.शुक्ला 7-सी चैनल इन्दौर-उज्जैन संभाग प्रमुख, गणपतसिंह चौहान उज्जैन, जगदीश जोशी प्रचण्ड-खबर भड़ास-आयएनआय न्यूज पोर्टल, डॉ. चन्द्रकिरण गुप्ता, पूर्व महापौर जयसिंह ठाकुर, हिमांशु राठौर बाबा, पार्षद अशोक कहार, म.प्र. मीडिया संघ के अजय सांगते रहे। अतिथियों और उपस्थितों को सुरेश शर्मा क्रांति ने मंगल तिलक लगाकर भारतीय नववर्ष की बधाई दी। म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष रायसिंह सेंधव की ओर से नववर्ष कैलेण्डर वितरीत किये गये।
अतिथि स्वागत संभागीय संयोजक शाकिर अली दीप सहित बसंत वर्मा, खुमानसिंह बैस, देवास जिला संयोजक बाबू शेख बीके, विजय शर्मा, लाला शाह, रफीक अंसारी, ईशा सैयद, सैयद सादिक अली, नीलम चौहान, अर्जुनसिंह ठाकुर, आंनद वर्मा, संदीप जाधव, इरफान अली, आशिक माचिया, अरविंद राजपूत, हीना कौशल, भगवती वर्मा, ने किया। अतिथियों ने पत्रकार कर्तव्य, अधिकार, बिटिया, जल, वन सुरक्षा, प्रशासनिक समन्वय से सुव्यवस्था पर भी अपने विचार व्यक्त किये। प्रमुख वक्ता आदित्य नारायण उपाध्याय और आई.के. शुक्ला ने पत्रकारिता, बेटी सुरक्षा, संबोधन से सभी को प्रभावित किया। देवास विधायक -मंत्री तुकोजीराव पवार को अंगदान से नवजीवन देने वाले महादानी गणेश पटेल के सम्मान से सम्मान समारोह का श्री गणेश किया गया। देवास में समर्पित पत्रकारिता के माध्यम से सुव्यवस्था और भ्रष्टों को आयने में दिखाने वाले देवास दर्पण के असलम खान, सरप्राइज टाईम्स के कमल माचले, दृश्य माध्यम रेड लाईन केबल के हिमांशु राठौर बाबा, नईदुनिया भोपाल, 6 पीएम इंदौर के हेमन्त शर्मा, रेड नाईन की संध्या पंवार, को श्रेष्ठ पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया गया।
माता चामुण्डा मंदिर के बसंत नाथ पुजारी, शीलनाथ धुनी संस्थान,काली मस्जिद, देव स्थान के अध्यक्ष अर्जुन वर्मा, नवरात्रि में भजन कव्वाली से सद््भावना का संदेश देने वाले गणेश पटेल को मंत्री जी को अंगदान की प्रेरणा देने वाले रामेश्वर दायमा, सहित समाजसेवी रितु व्यास, नासिर खान का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर शाजापुर के फय्यास खान, देवास जिले सहित रतलाम, मंदसौर के पत्रकार भी उपस्थित रहे। संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया । आभार खुमान सिंह बैस ने माना।






