भड़ास मीडिया न्यूज पोर्टल की लोकप्रियता और इसकी निष्पक्ष बेबाक कार्यशैली को लेकर खिसियाए लोगों की चिढ़ का नतीजा है यशवंत सिंह की गिरफ्तारी। यह निंदनीय कार्य है। इससे पत्रकारिता पेशे से जुड़े ही लोग नहीं बल्कि अन्य बुद्धिजीवी तबके के लोगों में भी आक्रोश है। कौड़िहार में हुई बैठक में भड़ास मीडिया न्यूज पोर्टल के संपादक यशवंत सिंह पर हुए मुकदमे और गिरफ्तारी की निंदा करते हुए यह बातें कही गईं।
बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए। चेतावनी दी गई कि अगर इस साजिश का पर्दाफाश न किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में एसएस पांडेय, अशोक कुमार कुशवाहा, सुरेंद्र प्रताप नारायण, राकेश शुक्ल, एक्टिविस्ट राजमंगल दबे, वेद प्रकाश मिश्रा, राहुल तिवारी, विपिन मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
इलाहाबाद से शिवाशंकर पांडेय की रिपोर्ट.
इसे भी पढ़ें…





