इलाहाबाद। पंजीकृत उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के तत्वावधान में वार्षिक कैलेण्डर 2014 का विमोचन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला विकास अधिकारी रमेश चन्द्र पाण्डेय रहे। इस मौके पर उन प्रेस छायाकारों को सम्मानित किया गया जिनके छायांकन को कैलेण्डर में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है।
इसमें प्रेस छायाकार नवीन सारस्वत, अनुपम श्रीवास्तव, संतोष चटर्जी, अनूप रावत, सुशील चौधरी, अभिषेक पाठक, राजेश कुमार, अमरदीप, सुनील केसरवानी, रोहित शर्मा, विनोद कुमार, सत्यम जायसवाल के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चरखी दादरी आश्रम हरियाणा के पीठाधीश्वर ब्रह्माश्रमजी महाराज ने आशीर्वचन देकर समस्त पत्रकार बन्धुओं को अनुग्रहित किया। इस मौके पर स्वामी शंकर आश्रम, संगठन के संरक्षक पवन दूबे, संयोजक भूपेश कुमार सिंह, अध्यक्ष परवेज आलम, महामंत्री कुन्दन श्रीवास्तव, संगठन मंत्री नागेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, मनीष द्विवेदी, अनुराग तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार आरके सिंह, अमरदीप चौधरी, पंकज सिंह, रवि सिंह, विद्याकांत मिश्रा, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, शिल्पी गुप्ता, अनुराधा, संतोष सिंह, उमाशंकर गुप्ता, चन्द्रशेखर सेन, दूधनाथ पाण्डेय, अजीत सिंहगौरव केसरवानी सहित समस्त पदाधिकारी व सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री आलोक त्रिपाठी ने इलाहाबाद के छायाकारों को उजपा इलाहाबाद इकाई द्वारा उनके अच्छे चित्रों के लिए सम्मानित किये जाने पर बधाई दी।






