कैनविज टाइम्स, इलाहाबाद के ब्यूरो ऑफिस के क्राइम रिपोर्टर अनुराग तिवारी होली के विज्ञापन के लिए सीएमपी डिग्री कॉलेज के महामंत्री के पास गए. इस दौरान पैसों को लेकर अनबन होने के कारण कॉलेज के महामंत्री और उनके साथ कुछ अन्य छात्र नेताओं ने कैनविज टाइम्स के संवाददाता की जमकर धुनाई कर दी.
बता दें कि इलाहाबाद के ब्यूरो ऑफिस में खबरों पर कम और विज्ञापन पर अधिक जोर दिया जाता है. संवाददाता को ही विज्ञापन लाने की जिम्मेदारी होती है. इन्हीं सब मामलों की वजह से ऑफिस से आधे दर्जन से अधिक लोगो में यहां से भाग चुके हैं.
आप अपनी राय, टिप्पणी, प्रतिक्रिया, खबर, सूचना, जानकारी भड़ास तक [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






