Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

इलाहाबाद

इलाहाबाद में दो गुटों के संघर्ष ने लिया सांप्रदायिक विवाद का रूप, फोर्स तैनात

इलाहाबाद। गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंसूराबाद बाजार में दो गुटों के बीच झगड़े ने रविवार को देर शाम अचानक सांप्रदायिक विवाद का रूप अख्तियार कर लिया। दोनों संप्रदाय के सैकड़ों लोगों का जमावड़ा मंसूराबाद में लग गया। जमकर पथराव किए जाने से अचानक हालात बेकाबू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पीएसी के अलावा नवाबगंज के आसपास के कई थाने होलागढ़, मऊआइमा, सोरांव समेत लालगोपालगंज, आनापुर, श्रृंग्वेरपुर, डांडी आदि पुलिस चौकियों की फोर्स मौके पर बुला ली गई।

इलाहाबाद। गंगापार के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंसूराबाद बाजार में दो गुटों के बीच झगड़े ने रविवार को देर शाम अचानक सांप्रदायिक विवाद का रूप अख्तियार कर लिया। दोनों संप्रदाय के सैकड़ों लोगों का जमावड़ा मंसूराबाद में लग गया। जमकर पथराव किए जाने से अचानक हालात बेकाबू हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पीएसी के अलावा नवाबगंज के आसपास के कई थाने होलागढ़, मऊआइमा, सोरांव समेत लालगोपालगंज, आनापुर, श्रृंग्वेरपुर, डांडी आदि पुलिस चौकियों की फोर्स मौके पर बुला ली गई।

घटनास्थल पर सीओ, एसडीएम सोरांव, एसपी गंगापार आदि अफसर भी मौके पर पहुंच गए। रात करीब साढ़े दस बजे तक वहां तनातनी का माहौल कायम रहा। एसओ आदित्य नारायण सिंह ने रात साढ़े दस बजे बताया की स्थिति काबू में है। मंसूराबाद बाजार निवासी देशराज सरोज की पड़ोस में रहने वाले शहबान, सोनू मियां, सहबे आलम से विवाद चल रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर शाम देशराज सरोज पर अचानक हमला हो गया। देशराज की गुहार पर वहां बड़ी तादाद में लोग आ गए। भीड़ आती देख तीनों हमलावर बगल स्थित हनुमान माली के घर में घुस गए। सूचना पाकर वहां सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ का गुस्सा देख एसओ ने लोगों को काफी देर तक समझाने बुझाने का प्रयास किया। पर भीड़ मानने को तैयार न थी। हालात देख एसओ नवाबगंज ने अफसरों को सूचना दिया। जानकारी पाकर अफसर भी बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर आ गए। पुलिस ने हमले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, हालात अब काबू में है।

इलाहाबाद से शिवाशंकर पांडेय की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...