: प्रमोद, एनडी और नीरज की नई पारी : अपने स्ट्रिंगरों से छल करने वाले आजतक को झटका लगना शुरू हो गया है. हो सकता है कि इससे आजतक को कोई फर्क नहीं पड़े पर किसी भी घर से जब ईंटे खिसकनी शुरू होती है तो उसके कमजोर होने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाती है. इलाहाबाद से खबर है कि आशीष राय ने इस्तीफा दे दिया है. वे आजतक से स्ट्रिंगर के रूप में जुड़े हुए थे. आशीष टाइम्स नाऊ छोड़कर आजतक आए थे. अब वे अपनी नई पारी यूपी न्यूज के साथ शुरू करने जा रहे हैं. उन्होंने लखनऊ में रिपोर्टर के पद पर ज्वाइन किया है.
वहीं गोरखपुर से खबर है कि प्रमोद सिंह और एनडी देहाती ने जनसंदेश टाइम्स के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. वहीं नीरज श्रीवास्तव ने दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया है.






