Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

इस्‍तीफे की आंधी से हिला दैनिक जागरण गोरखपुर

: विज्ञापन प्रबंधक अनिल सिंह, शिड़यूलिंग इंचार्ज प्रदीप पांडेय, एमआईएस के सेकेंड इंचार्ज सुजीत सिंह व पेजीनेशन विभाग के चार आपरेटर गंगा दयाल दूबे, देश दीपक पाठक, धर्मेन्‍द्र साहनी, दीपक राव ने इस्‍तीफा दिया, इन सभी लोगों ने जनसंदेश ज्‍वाइन किया : गोरखपुर : दैनिक जागरण, गोरखपुर के संपादकीय विभाग से शुरू हुई इस्‍तीफों की आंधी ने अखबार के सारे विभागों को अपनी लपेट में ले लिया है। 11 जनवरी को जागरण प्रबंधन को बड़ा झटका यहां के विज्ञापन प्रबंधक अनिल सिंह ने दिया। वे शिडयूलिंग इंचार्ज प्रदीप पांडेय के साथ जनसंदेश पहुंच गए हैं। एमआईएस विभाग के सेकेंड इंचार्ज सुजीत सिंह ने भी इस्‍तीफा देकर नई पारी जनसंदेश से शुरू की है।

आज पेजीनेशन विभाग को भी जबरदस्‍त झटका लगा है। लगभग 35 साल से कार्यरत सीनियर पेजीनेटर देश दीपक पाठक, उनके सहयोगी गंगादयाल दूबे का इस्‍तीफा एक साथ जागरण कार्यालय में पहुंचा। सभी ने जनसंदेश ज्‍वाइन किया है। खबर है कि कुशीनगर में ब्रजेश मणि ने इस्‍तीफा दिया है। वे जनसंदेश के जिला प्रभारी बनाए गए हैं। उनके साथ फोटो जर्नलिस्‍ट सुनील मिश्र, देवरिया के जागरण के क्राइम रिपोर्टर गणेश दत्‍त द्विवेदी ने जागरण से इस्‍तीफा देकर जनसंदेश ज्‍वाइन कर लिया है।

मालूम हो कि 9 व 10 जनवरी को जागरण के चीफ सब उपेन्‍द्र पांडेय, इलाहाबाद जागरण में सब एडीटर अशोक चौधरी, बस्‍ती के प्रभारी आशुतोष मिश्र, महराजगंज कार्यालय से जुड़े रिपोर्टर अभयानंद व मनोज त्रिपाठी, बस्‍ती कार्यालय के रिपोर्टर आशीष शुक्‍ला ने जागरण को गुड बाय कर दिया था। ये सभी अब जनसंदेश की जड़े मजबूत करेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...