Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

इस दिवाली जिला प्रभारियों को गिफ्ट के रूप में ब्लेकबेरी हैंडसेट

( कानाफूसी ) पंजाब के बठिंडा जिले के पत्रकारों पर इस दीवाली मां लक्ष्‍मी मेहरबान हुई हो या ना, लेकिन पंजाब सरकार और सत्‍ताधारी पार्टी के सांसद व विधायक खूब मेहरबान हुए हैं। पता चला है कि बठिंडा में पत्रकारों को सत्‍ताधारी दल ने ब्‍लेकबेरी मोबाइल हैंडसेट का गिफ्‍ट दिया है। यह गिफ्‍ट भी सिर्फ जिला इंचार्जों को मिला है। सरकारें हमेशा भेदभाव करती हैं जो यहां भी जारी रहा। फील्‍ड में इन लोगों की कवरेज करने वाले पत्रकारों व फोटो जर्नलिस्‍टों को ठेंगा दिखा सरकार ने सिर्फ कमरों में बैठकर हुकुम चलाने वाले जिला इंचार्जों को खुश किया है।

करते भी क्‍यों ना, क्‍योंकि अंतिम बार खबर तो इनकी आंखों के सामने से गुजरनी होती है। बताया जा रहा है कि सांसद का पुलिसिया पीए और खुद को प्रेस का करीबी बताने वाले सत्‍ताधारी दल से जुडे झोलाछाप डाक्‍टर ने गिफ्‍टों का वितरण किया। विधायक से भी पत्रकारों ने डिनर सैट का गिफ्‍ट बटोरा। मजेदार बात यह कि कुछ पत्रकारों की शराब ठेकेदारों से भी सेवा करवाई गई। उनके पास पेटी पहुंची है शराब की। ऐसे में आप खुद सोचिए कि जब जिला इंचार्ज ही गिफ्‍ट लेकर मुंह बंद कर लेंगे तो सत्‍ताधारी दलों की करतूतें कैसे उजागर होंगी। फील्‍ड जर्नलिस्‍ट कुछ कवर करेगा भी तो ब्‍लेकेबेरी, काजू की टोकरी, डिनर सैट और शराब की पेटी के बोझ तले दबे यह कैसे सच्‍चाई छाप देंगे।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...