हिन्दुस्तान के मुसलमानों की आवाज को परवान चढ़ाने, उसे एक नई बुलंदी देने के मकसद से ईटीवी उर्दू पर सोमवार से गुरुवार रात 8 बजे हिन्दुस्तां हमारा नामक एक नया प्रोग्राम 9 जुलाई से प्रसारित होने रहा है। इस प्रोग्राम का निर्माण एनटीआई टीवी प्रोडक्शन हाउस कर रहा है। यह वही प्रोडक्शन हाउस है जिसने उत्तर-प्रदेश विधान सभा चुनाव के दौरान ईटीवी उत्तर प्रदेश के लिए वोट करेगा यूपी का निर्माण किया था। ईटीवी के इस प्रोग्राम ने टीआरपी के मामले में यूपी के सभी रीजनल चैनलों के इलेक्शन प्रोग्राम को पीछे छोड दिया था।
एनटीआई टीवी इस बार ईटीवी उर्दू के लिए हिन्दुस्तां हमारा कार्यक्रम का निर्माण कर रहा है। इस अनोखे प्रोग्राम में मुस्लिम कौम के हक हकूकों की ऐसी तस्वीर पेश की जाएगी जो पहले न तो देखी होगी औऱ नही सुनी होगी..मुल्क के अंदर औऱ बाहर करोडों मुसलमानों की आवाज को नई बुलंदी तक ले जाना इस प्रोग्राम का मकसद है। मुस्लिम कौम की बेनूर जिंदगी में रंग बिखेरना का काम करेगा यह प्रोग्राम। इस कार्यक्रम तीन सेगमेंट होगे पहले सेगमेंट में आवाम का प्रसारण होगा..आवाम उन मुसलमानों की जिंदगी पर आधारित एक फिल्म होगी जो अपने सपनों को नयी उड़ान देने की उम्मीद से अपना घर बार छोड़ कर परदेश में जद्दोजहद कर रहे हैं, इसके बाद हमारी बात का प्रसारण होगा जिसमें कौम से जुड़ी कुछ ऐसी खबरों का समावेश होगा..जिनसे उनके जज्बात जुडे हैं।





