मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अपने रिश्तेदारों को बेशकीमती खदानें आवंटित कराने में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की भूमिका पर कांग्रेस के आरोपों को पत्रिका औऱ ईटीवी द्वारा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने एक-एक करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा हैं. कांग्रेस के आरोपों को पत्रिका और ईटीवी ने प्रमुखता से प्रकाशित प्रसारित किया तो इस कारण मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह नाराज हो गए.
उन्होंने पत्रिका औऱ ईटीवी को सबक सिखाने की ठान ली. ईटीवी का प्रसारण पूरे छत्तीसगढ़ में बंद करा दिया गया. पत्रिका के खिलाफ प्रदर्शन करवाए गए और कई तरह की जांच शुरू कर दी गई. अब उन्होंने अपने से संबंधित विभिन्न मामलों में खबरों के प्रसारण और प्रकाशन के लिए एक-एक करोड़ रुपए की मानहानि के नोटिस भिजवाए हैं. मुख्यमंत्री ने अखबार के चार लोगों को और न्यूज चैनल के पांच लोगों को नोटिस भेजा है.
उन्हें वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के लिए सात दिनों का समय दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर कोर्ट में मानहानि का प्रकरण दर्ज कराने की बात नोटिस में कही गई है. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों से तार जोड़ते हुए मुख्यमंत्री के खिलाफ समाचारों का प्रकाशन और प्रसारण किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया था.
रायपुर से आरके गांधी की रिपोर्ट
इन संबंधित खबरों को भी पढ़ें…
खनिज घोटाले में फंसे रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में ईटीवी पर प्रतिबंध लगाया
पत्रिका ग्रुप ने छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह के कारनामों का किया भंडाफोड़
खबर दिखाने व छापने वालों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की धमकी
मीडिया को 'छोडूंगा नहीं' की धमकी के बाद अब किसानों पर बिफरे सीएम रमन सिंह
छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता : तुम रहम नहीं खाते बस्तियां जलाने में!
मीडिया को सबक सिखाते सिखाते छतीसगढ़ में भाजपा को निपटा देंगे रमन सिंह






