पत्रकार पवन लालचंद का तबादला कर दिया गया है. वे ईटीवी, दिल्ली में कार्यरत थे. अब उन्हें देहरादून में ब्यूरो चीफ बनाया गया है. इस बारे में उन्होंने अपने एफबी वॉल पर घोषणा की है, जो इस प्रकार है:
''अलविदा दिल्ली, वेल्कम दून.. कई महीनों की हिचक, बिचक के बाद आखिरकार देहरादून की टिकट कटवा ली है मैंने… सात फरवरी 2005 को ईटीवी में एंट्री से लेकर आज तक के लम्हे जल्दी जल्दी आँखों में लौट रहे हैं… आज कहा गया है और कल देहरादून ऑफिस में रिपोर्ट करना है… लिहाज़ा सब कुछ किसी फिल्म के फ़्लैश बैक की फ़ास्ट रील की तरह दौड़ रहा है… रिसर्चर से देहरादून में ब्यूरो चीफ का दायित्व… भाई लोग अरसे से कहा रहे थे कि आ जाऊं चला जाऊं पर दिल्ली की मीडिया की चमक-दमक आँखें चुन्धियाये रही.. फिर किसी ने कहा लौट कर आने के लिए ही चला जा…. जा रहा हूँ… दिल्ली तुझे अलविदा कह कह कर…. देखिये कब लौट पाता हूँ… अभी जरा जल्दी जल्दी में हूँ…''






