Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

ईटीवी ने लगाई अपने पत्रकारों के प्रेस क्लब जाने पर पाबंदी

ईटीवी राजस्थान ने जयपुर में तैनात अपने पत्रकारों और कैमरामैनों को पिंकसिटी प्रेस क्लब में जाने पर पाबंदी लगा दी है। इससे पत्रकारों के सामने खाने-पीने और अपने आपको रिचार्ज करने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ईटीवी में कई पत्रकार साथी हैं जो अपने घरों से दूर रहते हैं और सस्ता व पोषक खाना उन्हें पिंकसिटी प्रेस क्लब में बीस रुपए प्रति डाइट के हिसाब से मिल जाता है, जो जयपुर में कहीं पर भी उपलब्ध नहीं है।

पिछले दिनों एक ऐसे वरिष्ठ पत्रकार की राय पर ईटीवी प्रबंधन ने अपने पत्रकारों को प्रेस क्लब जाने से मौखिक तौर पर रोक दिया जिसे प्रेस क्लब ने अनुशासनहीनता के चलते निलम्बित कर दिया था और उस पत्रकार को अपने संस्थान से भी निकाल दिया गया था। ईटीवी के कई पत्रकार साथी अपने प्रबंधन की इस तरह की हिटलरशाही को लेकर काफी दिक्कत महसूस कर रहे हैं और अपनी पीड़ा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को भी बता रहे हैं लेकिन प्रबंधन ने अभी अपना फैसला नहीं बदला है। कुल जमा इस निर्णय से ईटीवी से जुड़े पत्रकार काफी परेशान है और अब अपने लिए कहीं दूसरी जगह तलाश रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों समाचार प्लस चैनल के आने के बाद ईटीवी से करीब आधा दर्जन लोग नौकरी छोड़कर जा चुके हैं।

जयपुर से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...