ईटीवी से खबर है कि अनामिका पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एंकर थीं. अनामिका ने अपनी नई पारी समाचार प्लस चैनल के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी एंकर बनाया गया है. अनामिका लंबे समय से ईटीवी को अपनी सेवाएं दे रही थीं तथा ईटीवी के टॉप एंकरों में शुमार थीं. माना जा रहा है कि अनामिका का इस्तीफा ईटीवी यूपी-उत्तराखंड के लिए बड़ा झटका है.
यूपी-उत्तराखंड में अपनी अलग पहचान स्थापित कर चुका समाचार प्लस ईटीवी को यह दूसरा झटका दिया है. इसके पहले नितिशा बंसल भी ईटीवी से इस्तीफा देकर समाचार प्लस पहुंच चुकी हैं. कई और ईटीवीयंस समाचार प्लस प्रबंधन के संपर्क में हैं. समझा जा रहा है कि कई और लोग ईटीवी से इस्तीफा देकर समाचार प्लस से जुड़ेंगे.






