आई नेक्स्ट, पटना के डिप्टी चीफ रिपोर्टर उज्जवल कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे उच्च शिक्षा के लिए अवकाश पर थे, बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया. उज्जवल करीब साढ़े चार वर्ष तक आई-नेक्स्ट के साथ रहे. उन्होंने आई-नेक्स्ट प्रबंधन से छह माह का स्टडी लीव मांगा था, मास कम्युनिकेशन में एमफिल कंप्लीट करने के लिए. वे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से एमफिल कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन ने पहले तो उन्हें अवकाश दिया लेकिन बाद में आनकानी करने लगा. इस पर उज्जवल ने इस्तीफा दे दिया. इस बारे में जब प्रतिक्रिया के लिए उज्जवल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
लुधियाना से संबंधित हिंदी समाचार पत्र पंजाब की शक्ति से सर्कुलेशन हेड संधू व स्पेशल करेस्पांडेंट आरती सेठ को भी बाहर रास्ता दिखा दिया गया है. आरती इससे पहले भास्कर ग्रुप के साथ काम कर चुकी हैं. इस मामले में वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं. आरती एनई नवीन गुप्ता के साथ भास्कर छोड़ कर पंजाब की शक्ति में आई थीं.





