Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

उज्जैन में न्यूज कवरेज के दौरान फोटोग्राफरों पर हमला, सिर फोड़ा, हाथ तोड़ा, कैमरे नष्ट किए

उज्जैन में शनिवार शाम 4 बजे हरिफाटक चौराहे पर दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर के बाद विवाद पैदा होने और विवाद के दौरान गाड़ियों में आग लगाने की सूचना मिलने पर खबर को कवर करने पहुंचे इलेक्ट्रानिक मीडिया के कैमरामैन ओर फोटोग्राफरों की खुद की जान आफत में पड़ गई. उग्रता फैला रहे और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगा रहे एक पक्ष के लोगों ने फोटो खींच रहे मीडियाकर्मियों को पर हमला बोल दिया. कैमरामैनों के कैमरे छीन कर तोड दिए और तीन कैमरामैनों के साथ जमकर मारपीट की.

उज्जैन में शनिवार शाम 4 बजे हरिफाटक चौराहे पर दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर के बाद विवाद पैदा होने और विवाद के दौरान गाड़ियों में आग लगाने की सूचना मिलने पर खबर को कवर करने पहुंचे इलेक्ट्रानिक मीडिया के कैमरामैन ओर फोटोग्राफरों की खुद की जान आफत में पड़ गई. उग्रता फैला रहे और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगा रहे एक पक्ष के लोगों ने फोटो खींच रहे मीडियाकर्मियों को पर हमला बोल दिया. कैमरामैनों के कैमरे छीन कर तोड दिए और तीन कैमरामैनों के साथ जमकर मारपीट की.

घटना में हिन्दुस्तान टाइम्स के रिपोर्टर एवं फोटोग्राफर सुनील मगरिया पर धारदार हथियार से हमला किया गया. जी ग्रुप के सिटी न्यूज के कैमरामैन राहुल यादव और प्रभात किरण के फोटोग्राफर मनोज तिलक को भी घेर कर जम कर मारपीट की गई. मनोज तिलक हमलावरों के बीच से जान बचा कर भागे लेकिन उनका कैमरा छीन लिया गया. सुनील ओर राहुल घिर गए. सुनील का सिर फाड़ दिया गया. वहीं राहुल का हाथ तोड़ दिया गया. तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए. इन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल उज्जैन में भर्ती कराया गया. 

स्थानीय प्रेस क्लब उज्जैन के अध्यक्ष और उज्जैन मीडिया के लोग एकत्रित होकर गंभीर रूप से घायल सुनील को 10 हजार और राहुल व मनोज को 5-5 हजार रुपये की नगद मदद दी.  साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी वीडियो फुटेज के आधार पर करने की मांग की. इसको लेकर नीलगंगा थाने का घेराव भी किया.  मीडियाकर्मियों के उपर हुए हमले की जानकारी लगते ही जिला पुलिस अधिक्षक अनुराग, जिला कलेक्टर बीएम शर्मा नीलगंगा थाने पहुंचे और दोषियों पर मामला दर्ज करने की बात कही. ये अधिकारी घायलों से मिलने जिला अस्पताल भी पहुंचे. कलेक्टर बीएम शर्मा ने रेडक्रास निधि से तीनों को 10-10 हजार रुपये की मदद की घोषणा की.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...