राउरकेला से खबर है कि इस्पातांचल के सेक्टर-17 स्थित ओडिया दैनिक अखबार के कार्यालय में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना के प्रतिवाद में मीडिया कर्मियों ने सोमवार को एडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. धरना में शामिल मीडिया कर्मियों ने काला बैच धारण कर नाराजगी का इजहार किया. धरना में शामिल मीडिया कर्मियों ने दोषियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए आंदोलन जारी रखने का एलान किया.
इस मामले में संलिप्त पांच दर्जन से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े मीडियाकर्मी दो घंटे धरना में शामिल रहे. इसमें तीन मुख्य मांगें पूरी नहीं किये जाने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला किया. इन मांगों में तोड़फोड़ के सभी पांच दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई, कटक में गिरफ्तार मीडियाकर्मी के खिलाफ मामला वापस लेकर तत्काल रिहा करने की मांग शामिल है. मीडिया कर्मियों की ओर से मंगलवार को भी धरना दिया जाएगा.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






