: संपादक की गिरफ्तारी के खिलाफ मुख्यमंत्री को ज्ञापन : बालेश्वर : मात्र दो दिन पहले बालेश्वर से निकलने वाले उडिया दैनिक अखबार ''ओडिशा खबर'' के संपादक अम्य रंजन महंती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस घटना के खिलाफ मंगलवार सुबह बालेश्वर जिले के पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार रंजन बाग के नेतृत्व में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम संबोधित था. पत्रकारों ने बताया कि संपादक को आधी रात में गिरफ्तार कर हाजत में रखा गया जो बेहद शर्मनाक है.
ऐसा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. पत्रकारों के एक दल ने पूर्वांचल रेंज के आईजी आरपी कोचे और बालेश्वर के पुलिस अधीक्षक अमृता दास से भी मुलाकात कर उक्त ज्ञापन की प्रति उन्हें प्रदान की. पत्रकारों ने टाउन थाना प्रभारी के इस कारनामे पर रोष प्रकट किया. पत्रकारों ने मांग की है कि उक्त घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.





