देहरादून। देहरादून में आज तक चैनल के संवाददाता और कैमरामैन के खिलाफ पुलिस चौकी में घुसकर हंगामा मचाने का मामला दर्ज किया गया है। आज तक के संवाददाता दिलीप रौठोर और कैमरामैन मुजम्मिल के खिलाफ देहरादून के कोतवाली थाना क्षेत्र के धारा चौकी में मामाला दर्ज किया गया है। मामला खुद धारा चौकी इंचार्ज पीडी भट्ट ने दर्ज कराया है।
बताया जाता है कि आज तक के पत्रकार दिलीप राठौर और कैमरामैन मुजम्मिल हुसैन किसी मामले को लेकर धारा चौकी पहुंचे और वहां के चौकी प्रभारी पीडी भट्ट पर पत्रकार होने का रौब गालिक करने लगे। चौकी प्रभारी ने जब इन लोगों को कानून के दायरे में रह कर कार्य करने की बात कही तो दोनों लोग भड़क गए और उनके साथ ही गालीगलौज करने लगे।जिससे चौकी प्रभारी और दोनों पत्रकारों में जमकर हाथापाई भी हुई। ंजिसके बाद लोगों के बीचबचाव के बाद दोनों पत्रकार वहां से निकल गए और चौकी प्रभारी ने दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और चौकी में अराजकता का माहौल पैदा करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
दोनों पत्रकारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 332 के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसकी जांच का जिम्मा एसआई देवेन्द्र गौरव को दी गई है। बहरहाल मामले की सच्चाई तो जांच के बाद ही पता चलेगी लेकिन देहरादून के पत्रकार इस मामले चटखारा लेकर एक दूसरे को सुनते सुनाते देखे जा रहे है। बताते चले कि पत्रकार दिलीप राठौर के खिलाफ हरिद्वार में भी इसी तरह के मामले दर्ज बताए जाते है। जबकि एक विधवा की स्कार्पियों गांड़ी हड़पने का आरोप भी इन पर बहुत पहले देहरादून में ही लग चुका है। इस मामले की जांच देहरादून के एसपी सिटी रहे जगतराम जोशी को सौंपी गई थी जिसमें आज भी जांच चल रही है।
देहरादून से बबलू दुर्गवंशी की रिपोर्ट.