Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

‘उत्तराखंड दर्पण’ और ‘विजन वर्ड’ में कार्यरत हैं ठगी-उगाही करने वाले पत्रकार

देहरादून : देहरादून से गए पत्रकारों के एक दल को अल्मोड़ा जनपद के मौलेखाल क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों से वसूली करते हुए रंगेहाथों पुलिस ने गिरफतार किया है. वहीं इनके द्वारा क्षेत्र में कई अन्य लोगों से भी वसूली किए जाने जाने की बातें सामने आई हैं.

देहरादून : देहरादून से गए पत्रकारों के एक दल को अल्मोड़ा जनपद के मौलेखाल क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों से वसूली करते हुए रंगेहाथों पुलिस ने गिरफतार किया है. वहीं इनके द्वारा क्षेत्र में कई अन्य लोगों से भी वसूली किए जाने जाने की बातें सामने आई हैं.

मौलेखाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहन संख्या यूए07एम 2757 से मंगलवार को अल्मोड़ा पहुंचे थे जिसके बाद इनके द्वारा मौलेखाल मेडिकल स्टोर के स्वामी मोहनचंद्र तिवारी को यह कहकर 5000 रुपए की वसूली की कि वह देहरादून से मेडिकल टीम के अधिकारी हैं और क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों की चेकिंग का काम कर रहे हैं और उनकी दुकान में कई तरह की अनियमितताओ की शिकायत मिली है.

इसके बाद मेडिकल स्टोर के स्वामी ने उक्त लोगों को 5000 रुपए की धनराशि दे दी. इसके बाद यह लोग शशिखाल क्षेत्र पहुंचे जहां इन्होंने मेडिकल स्टोर स्वामी प्रेमबल्लभ से 3000 एवं केशनदत्त से 2000 रुप्ए की धनराशि ले ली. बाद में जब ये लोग कालीगांव, हिलोल सहित अन्य स्थानों पर भी वसूली अभियान चलाने की तैयारी में थे तभी क्षेत्र के व्यापारियों ने जिले के स्वास्थ्य महकमे की टीम को इसकी जानकारी दी. मेडिकल टीम द्वारा बताया गया कि इस तरह का कोई भी अधिकारी देहरादून से नही पहुंचा है.

इसके बाद इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई और पुलिस ने उधमसिंहनगर के नानकमत्ता थानाक्षेत्र निवासी हाल पता आकाशदीप कालोनी देहरादून अनिल सागर, ईसी रोड निवासी अनिल गुरू, धूलकोट निवासी मनोज ज्यारा, पटेल नगर निवासी अंकिता दयाल और वाहन चालक धर्मपुर निवासी मोहसिन को गिरफ्तार किया है।

सल्ट थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कुछ लोगों के द्वारा धन उगाही किए जाने की जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने सभी लोगो केा गिरफ्तार कर लिया और पुलिस को जांच में पता चला कि पटेल नगर निवासी अंकिता दयाल को नौकरी का झांसा देकर सभी लोग साथ में लाए थे. पकड़े गए लोगो में से अनिल सागर के पास उधमसिंहनगर से प्रकाशित समाचार पत्र उत्तरांचल दर्पण का प्रेस कार्ड भी बरामद हुआ है, अनिल गुरू के पास विजन वर्ड, मनोज ज्यारा के पास विजन वर्ड के प्रेस कार्ड बरामद हुए हैं.

जब इस बारे में विजन वर्ड के देहरादून कार्यालय सम्पर्क किया गया तो वहा किसी से सम्पर्क नहीं हो पाया जबकि उत्तरांचल दर्पण समाचार पत्र के सम्पादक परमपाल सुखीजा ने बताया कि अनिल सागर उनके देहरादून स्थित कार्यालय में संवाददाता के तौर पर कार्यरत है लेकिन जो जानकारी वर्तमान में हासिल हो रही है उससे समाचार पत्र की छवि को भी नुकसान पहुंचा है और वह जल्द ही अनिल सागर को समाचार पत्र से हटा देंगे. पुलिस ने सामूहिक रूप से ठगी किए जाने पर मौले खाल थाने में धारा 330, 170, 384, 34 आइपीसी के तहत सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...