यशवंत जी, आपको अवगत कराना है कि उत्तराखंड का सूचना विभाग इन दिनों पूरी तरह जनविरोधी हो गया है. इस विभाग पर गंभीरता से नजर डालिए और इसके खिलाफ लगातार सीरीज चलाकर खबरें छापिए. मुख्यमंत्री के कार्यों के प्रचार प्रसार करने के नाम पर सीएम बहुगुणा का गुणगान करने वाले हर चैनल को हर रोज हजारों रुपए दिए जा रहे हैं. सब रकम जोड़ लें तो लाखों में बैठेगा हिसाब किताब.
इन न्यूज चैनलों पर पेड न्यूज डायरी चलाई जा रही है. जरा दिखवाइए, टीवी 100, सहारा, इंडिया न्यूज, टाईम टीवी, साधना, जैसे कई चैनल मलाई काट रहे हैं जबकि जनता को राशन नहीं मिल रहा है. यह सब किसके इशारे पर हो रहा है… बताया जाता है कि नए डीजी भी शांत हो कर बैठ गए हैं. सूचना विभाग से कई लोग किनारे कर दिए गए पर राजेश कुमार जैसे लोग अब भी टिके हुए हैं… साधना न्यूज को विज्ञापन से लेकर उत्तराखंड में संजय श्रीवास्तव एंड कंपनी को नई फ्रेंचाइजी दिलवाने में राजेश कुमार की बड़ी भूमिका है. कंपनी के सीईओ राकेश शर्मा से सीधे डीलिंग करते हैं सूचना विभाग के राजेश कुमार.. जरा देख लीजिएगा… खबरें लिखे जाने पर और मसाला मिलेगा…
उत्तराखंड से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





