Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का गठन, हेम भट्ट बने अध्यक्ष और वीरेंद्र बिष्ट बने महासचिव

नैनीताल : उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नैनीताल नगर इकाई का 5 जनवरी 2014 को विधिवत तरीके से गठन हो गया है. इस यूनियन का गठन उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नैनीताल नगर इकाई के पूर्व नगर अध्यक्ष श्री माधव पालीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान किया गया.
नैनीताल : उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नैनीताल नगर इकाई का 5 जनवरी 2014 को विधिवत तरीके से गठन हो गया है. इस यूनियन का गठन उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नैनीताल नगर इकाई के पूर्व नगर अध्यक्ष श्री माधव पालीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान किया गया.
बैठक में पर्यवेक्षक तथा चुनाव अधिकारी के रूप में जाने-माने रंगकर्मी जहूर आलम मौजूद रहे. बैठक में समाचार पल्स के संवाददाता हेम भट्ट को अध्यक्ष और साधना न्यूज के संवाददाता वीरेंद्र बिष्ट को सर्वसम्मति उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नैनीताल नगर इकाई का महासचिव चुना गया.
उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के वरिष्ठ सहयोगी एवं दैनिक जागरण के संवाददाता किशोर जोशी यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए. जबकि जैन टीवी के रिपोर्टर विनोद कुमार (उपाध्यक्ष), जी न्यूज के रिपोर्टर राजू पाण्डे एवं धर्मा चंदेल (सचिव) और के. न्यूज के संवाददाता सुनील बोरा सर्वानुमति से कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए.
दैनिक जनमोर्चा के संवाददाता ललित जोशी, इंद्र सिंह नेगी, स्वतंत्र पत्रकार संजय नागपाल एवं सहारा समय के संवाददाता हेमंत रावत को नैनीताल नगर इकाई की ओर से यूनियन का जिला पार्षद चुना गया.
उत्तराखंड के वरिष्ठ रंगकर्मी जहूर आलम को सर्वसम्मति से उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की नैनीताल नगर इकाई का संरक्षक चुना गया. बैठक में यूनियन के वरिष्ठ सदस्य रविन्द्र देवलियाल, के. एस. देव समेत नगर के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों के साथ उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय महासचिव प्रयाग पांडे भी मौजूद थे.  
भड़ास से संपर्क  [email protected] के जरिए किया जा सकता है.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...