Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

प्रिंट-टीवी...

उत्तराखण्ड सूचना विभाग ने दैनिक जागरण, हल्द्वानी का विज्ञापन रोका

रुद्रपुर। विगत 9 वर्षों से बिना पंजीकरण प्रकाशित हो रहे दैनिक जागरण, हल्द्वानी को दिया जाना वाला विज्ञापन उत्तराखण्ड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने रोक दिया है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही या दैनिक जागरण प्रबंधन से मिलीभगत के चलते दैनिक जागरण, हल्द्वानी को विगत 9 वर्षों से अवैध रूप से विभागीय विज्ञापन व अन्य सुविधाएं मिलती रहीं।

रुद्रपुर। विगत 9 वर्षों से बिना पंजीकरण प्रकाशित हो रहे दैनिक जागरण, हल्द्वानी को दिया जाना वाला विज्ञापन उत्तराखण्ड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग ने रोक दिया है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही या दैनिक जागरण प्रबंधन से मिलीभगत के चलते दैनिक जागरण, हल्द्वानी को विगत 9 वर्षों से अवैध रूप से विभागीय विज्ञापन व अन्य सुविधाएं मिलती रहीं।

विगत वर्ष एक पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता के कारण दैनिक जागरण, हल्द्वानी को विभागीय सुविधाएं अवैध तरीके से दिए जाने का मामला सूचना आयोग में फंस गया। जिस कारण अब सूचना निदेशालय को एक सप्ताह पूर्व विज्ञापन रोकने पड़े हैं। एक सप्ताह से दैनिक जागरण, हल्द्वानी में सूचना विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले विज्ञापन नहीं प्रकाशित हो रहे हैं। यद्यपि क्षेत्रीय सरकारी कार्यालयों द्वारा सीधे जारी किए जाने वाले विज्ञापन अवश्य छप रहे हैं।

सूचना विभाग की इस कार्यवाही के बाद अब सवाल यह भी उठ रहा है कि दैनिक जागरण, हल्द्वानी संस्करण से जुड़े पत्रकारों की मान्यता भी क्या रद्द की जाएगी? अवैध तरीके से दैनिक जागरण, हल्द्वानी को दिए गये करोड़ों रुपये के भुगतान की वसूली की जाएगी और क्या क्षेत्रीय विभागों, कार्यालयों द्वारा सीधे जागरण को दिए जा रहे विज्ञापनों पर रोक लगाई जाएगी? साथ ही इस लापरवाही या अनियमितता के लिए जिम्मेदार विभागीय अफसरों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी?

एनके सिंह, रुद्रपुर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...