उत्तराखंड की पुलिस को मित्र पुलिस के नाम से जाना जाता है, लेकिन रणवीर एन्काउन्टर हो या हल्द्वानी का प्रीती शर्मा हत्याकांड, सभी जगह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं. खैर मुद्दे पर आते हैं, हल्द्वानी की एक महिला पत्रकार ने एडिशनल एसपी प्रमेन्द्र डोभाल पर लगाए हैं गंभीर आरोप. महिला पत्रकार के मुताबिक़ प्रमेन्द्र डोभाल द्वारा उन्हें शादी का झांसा देकर कई बार यौन शोषण किया गया है. जब उन्होंने विरोध किया तो डोभाल ने अपने रसूख का प्रयोग कर महिला पत्रकार को जान से मारने की धमकी दे डाली.
डरी सहमी महिला पत्रकार इसके बाद महिला पुलिस मुख्यालय में डीजीपी सत्यव्रत और आईजी ला एंड ऑर्डर राम सिंह मीना से भी मिलीं. डीजीपी ने मामले की जांच एसएसपी नैनीताल डाक्टर सदानंद शंकर राव दाते को सौंपी है. आपको बता दें कि प्रमेन्द्र डोभाल पहले हल्द्वानी में सीओ सिटी के पद पर तैनात थे और अब प्रमोशन के बाद अपने रसूख के कारण वहीँ पर एसपी सिटी भी बनाए गए हैं. प्रमेन्द्र डोभाल पर हल्द्वानी में कुछ साल पहले हुए प्रीती शर्मा हत्याकांड में आरोपियों को बचाने के एवज में काफी पैसे लेने तथा जांच का रुख बदलने का आरोप भी लगा था. अब इस पीड़ित महिला पत्रकार के मामले में क्या करती है मित्र पुलिस ये देखना होगा.
देहरादून से रणविजय सिंह की रिपोर्ट.






