उत्तराखंड से खबर है कि ओएसडी सूचना के पद पर तैनात डा. अशोक कुमार शर्मा को उनके अनुरोध पर बहुगुणा सरकार ने यूपी के लिए मुक्त कर दिया है. डा. शर्मा मुलायम सिंह यादव की सरकार के कार्यकाल में उनके ओएसडी प्रेस रह चुके हैं. उन्हें यूपी सरकार ने 2006 में आईएएस में भी नामित किया था. उत्तराखंड में डा. शर्मा ने हरिद्वार कुंभ के मीडिया प्रभारी के रूप में भी बहुत सफलतापूर्वक काम किया.
डा. शर्मा को लेखन और जनसंपर्क के क्षेत्र में चार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं. उत्तराखंड से कार्यमुक्त किए जा चुके डा. शर्मा कल से उत्तर प्रदेश में योगदान देंगे. डा. शर्मा 27 बेस्ट सेलिंग किताबें लिख चुके हैं. वे ब्लागर हैं तथा 42 से ज्यादा ब्लागों से भी जुड़े हुए हैं. ये पत्रकारिता एवं पब्लिक रिलेशन से जुड़े देश भर के कई विश्वविद्यालयों तथा विद्यालयों में में विजिटिंग प्राध्यापक के तौर पर व्याख्यान दे चुके हैं.






