दैनिक भास्कर, लुधियाना से खबर है कि उपमा सिंह एवं सौरभ त्रिपाठी ने इस्तीफा दे दिया है. दोनों लोग अपनी नई पारी लखनऊ में नवभारत टाइम्स के साथ शुरू कर चुके हैं. उपमा दैनिक भास्कर में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत थीं. नभाटा में उन्होंने सीनियर करेस्पांडेंट के पद पर ज्वाइन किया है. वे इसके पहले लंबे समय तक लखनऊ में अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं.
सौरभ ने भी नभाटा ज्वाइन कर लिया है. सौरभ भास्कर के साथ सब एडिटर के पद पर कार्यरत थे. उन्हें यहां भी उसी पद पर लाया गया है. वे आज समाज से इस्तीफा देकर दैनिक भास्कर से जुड़े थे.





