हिंदुस्तान, बरेली से दो खबर हैं. पहली खबर है कि हिंदुस्तान, बदायूं के ब्यूरोचीफ उपेंद्र द्विवेदी को लगातार चौथी बार बेस्ट परफारमेंस का पुरस्कार मिला है. उन्हें शुक्रवार को बरेली में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. उपेंद्र को यह पुरस्कार संपादक अनिल भास्कर, केके उपाध्याय, आशीष व्यास और अब कुमार अभिमन्यु के कार्यकाल में चौथी बार दिया जा रहा है. पिछले दिनों बदायूं में एक भी रिपोर्टर नहीं था, तब भी उपेंद्र ने अखबार को कंपटीशन से बाहर नहीं होने दिया.
दूसरी खबर है कि लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे सीनियर रिपोर्टर संजीव गंभीर ने अखबार में काम दुबारा संभाल लिया है. संजीव पिछले काफी समय से स्वास्थ्य एवं कई कारणों से छुट्टी पर चल रहे थे. खबर है कि उन्हें सोमवार से ज्वाइन करा दिया गया है. हालांकि अभी उन्हें कौन सा बीट सौंपा गया है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. संजीव ने पिछले दिनों प्रबंधन से अपने तबादले की मांग की थी. बीच में उनको बर्खास्त किए जाने की खबर भी आई थी, परन्तु वो निराधार साबित हुई.






