Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्‍यक्ष बने कौशल किशोर

लखनऊ। उप्र श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत का चुनाव यूनियन के प्रादेशिक कार्यालय 3/68 पत्रकारपुरम गोमतीनगर में हुआ। निर्वाचन अधिकारी अनिल मिश्र के संचालन में हुए चुनाव में आम सहमति बन जाने के कारण मतदान की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। प्रदेश के अनेकों जनपदों से आए लगभग 70 पत्रकारों ने चुनाव में अपनी भागीदारी निभाई। सबसे पहले पूर्व महामंत्री कौशल किशोर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन कराया गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी दूसरा नामांकन न होने पर कौशल किशोर को प्रांतीय अध्यक्ष घोषित किया गया।

उपाध्यक्ष के दोनों पदों पर भी एक-एक नामांकन ही हुआ। जिसमें श्री एसपी गौड़ तथा श्री संजय पांडेय क्रमशः वरिष्ठ एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष घोषित किए गए। महामंत्री पद के लिए दो नामांकन हुए, जिसमें रमेश शंकर पांडेय तथा सुनील श्रीवास्तव ने अपना नामांकन कराया। अंत में आम सहमति के चलते सुनील श्रीवास्तव ने अपना नाम वापस ले लिया। अंततः श्री रमेश शंकर पांडेय निर्विरोध प्रांतीय महामंत्री घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री शैलश पांडेय एकमात्र प्रत्याशी होने पर निर्विरोध कोषाध्यक्ष घोषित किए गए। मंत्री के चार पदों हेतु भी मात्र एक-एक नामांकन दीपक कुमार, श्याम किशोर गुप्ता, अरुण मिश्र व ब्रजेश शुक्ल निर्विरोध चुने गए।

कार्यकरिणी सदस्यों में सुनील कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र गुप्ता, ब्रजेश कुमार शुक्ल, सरदार रविंद्र सिंह, श्रीमती कांती शर्मा, राजाराम गुप्ता, कौश्लेंद्र मिश्र  व श्री एसके अवस्थी चुने गए। विशेष आमंत्रित सदस्यों में अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश यादव, अमरनाथ श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, संजय पांडेय व सुधीर गुप्ता चुने गए। अन्त में निर्वाचन अधिकारी अनिल मिश्र सभी पदाधिकारियों की घोषणा मंच पर आकर की तथा सभी सदस्यों ने इसका स्वागत किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...