उर्दू के प्रतिष्ठित तथा बहुचर्चित अखबार हिंदुस्तान एक्सप्रेस ने भी यशवंत की गिरफ्तारी तथा विरोध प्रदर्शन की खबर प्रकाशित की है. हिंदुस्तान एक्सप्रेस ने यशवंत को फर्जी मामले में फंसाए जाने की निंदा की है तथा पुलिस के रवैये पर एतराज जताया है. अखबार लिखता है कि जिस तरह से पत्रकार यशवंत के साथ व्यवहार किया गया वह पुलिस व कारपोरेट मीडिया दोनों के लिए शर्मनाक है. अखबार ने यशवंत की गिरफ्तारी के विरोध में जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन को भी जगह दी है.







