Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

उस कामातुर मेहमान की मैंने यूं की मेहमानवाज़ी

Manika Mohini : मित्रों, रोज़ रेप की घटनाएं सुनने में आ रही हैं. इस सन्दर्भ में अपने निजी जीवन से जुडी एक घटना आप लोगों के साथ बांटना चाहती हूँ कि मैंने कैसे असामान्य परिस्थिति उत्पन्न होने पर प्रत्युत्पन्नमति से विपत्ति को टाला। हालांकि यह उदाहरण वर्तमान रेप के मामलों में बच कर निकलने में सहायक नहीं हो सकता लेकिन मेरी बात से शायद लड़कियों में कुछ जागरूकता या हौसला-अफजाई हो सके. मैंने एक लेखक के तौर पर अपना अनुभव बांटने के लिए अपने जीवन से जुडी इस घटना को अनावृत करने की हिम्मत जुटाई है. आशा है, आप इसे सकारात्मक रूप में लेंगे।

Manika Mohini : मित्रों, रोज़ रेप की घटनाएं सुनने में आ रही हैं. इस सन्दर्भ में अपने निजी जीवन से जुडी एक घटना आप लोगों के साथ बांटना चाहती हूँ कि मैंने कैसे असामान्य परिस्थिति उत्पन्न होने पर प्रत्युत्पन्नमति से विपत्ति को टाला। हालांकि यह उदाहरण वर्तमान रेप के मामलों में बच कर निकलने में सहायक नहीं हो सकता लेकिन मेरी बात से शायद लड़कियों में कुछ जागरूकता या हौसला-अफजाई हो सके. मैंने एक लेखक के तौर पर अपना अनुभव बांटने के लिए अपने जीवन से जुडी इस घटना को अनावृत करने की हिम्मत जुटाई है. आशा है, आप इसे सकारात्मक रूप में लेंगे।

मैं शुरू से एकदम बिंदास किस्म की थी, जो जी में आए, करना, किसी से नहीं डरना, 'कोई हमारा क्या बिगाड़ लेगा', 'लड़कों की ऐसी की तैसी' टाइप। एक बार किसी कारणवश एक जान-पहचान का लड़का मेरे घर रात को ठहर गया कि उसका घर दूर होने से उसे रात में कोई वाहन नहीं मिल पाएगा, वह सुबह होते ही चला जाएगा। उस समय मेरा दो कमरे का घर था, जिसमें मैं और मेरा किशोर पुत्र रहते थे. मैंने उस मेहमान को बेड रूम में सो जाने के लिए कहा और मैं बालकनी में एक चारपाई पर बेटे के साथ सो गई. बालकनी की कुण्डी मैंने अपनी तरफ से लगा ली. आधी रात के बाद मैंने देखा कि वह मेहमान मेरी बालकनी का दरवाज़ा खटखट कर रहा है और बोल रहा है कि 'खोलो, खोलो, आओ ना.'

शायद बालकनी के दरवाज़े में शीशा लगा हुआ था, इसलिए दोनों तरफ देखा जा सकता था. मैंने उसे कमरे में जाकर सो जाने के लिए कहा लेकिन वह दरवाज़ा खड़खड़ाता रहा और बोलता रहा, 'खोलो, आओ.' मैं पहले तो बहुत डर गई और समझ नहीं पाई कि क्या करूँ। आवाज़ सुन कर मेरा बच्चा बेटा कुनमुनाया लेकिन करवट बदल कर सो गया. अचानक मेरा दिमाग चला और मैंने उस मेहमान को बहुत कोमल आवाज़ में बड़े प्यार से कहा, 'ठीक है, तुम कमरे में जाकर बैठो, मैं आती हूँ.' उसे यकीन हो गया, वह चला गया. मैंने बालकनी का दरवाज़ा खोला और कमरे के दरवाज़े पर पहुंची। वह आराम से पलंग पर बैठा हुआ था, उसे पूरा यकीन था कि मेरे पास और कोई चारा नहीं है, मैं ज़रूर आऊंगी।

मैंने कमरे के बाहर खड़े होकर साहस जुटाया और कमरे का दरवाज़ा बाहर से बंद कर दिया। मैंने सोचा, सुबह तक के लिए परेशानी ख़त्म हुई लेकिन उसके दिमाग पर फितूर सवार था. उसने अंदर से दरवाज़ा पीटना शुरू कर दिया। वह एक सरकारी आवासगृह था. मुझे डर लगा कि आसपास के लोगों ने सुन लिया तो बड़ी बदनामी होगी। मैं पहली मंज़िल का वह फ़्लैट बंद करके नीचे आई और उस आवासगृह के चौकीदार को लेकर वापस आई. चौकीदार ने कमरे का दरवाज़ा खोल कर उसे पीटना शुरू किया। तब तक हल्ला-गुल्ला सुन कर मेरा छोटा-सा बेटा भी जाग गया था.

मैंने बेटे से कहा, 'डंडा ला.' उसे डंडा नहीं मिला, उसने रसोई से झाड़ू लाकर मेरे हाथ में दे दी और मैंने भी उस मेहमान की मेहमाननवाज़ी की. चौकीदार ने उसी समय उसे मेरे घर और आवासगृह से बाहर निकाला। इस प्रकार अपनी प्रत्युत्पन्नमति के कारण मैंने एक अनचाही सिचुएशन से निजात पाई. लेकिन मैंने उसे इतने पर ही नहीं छोड़ा, अगले दिन अपनी सहेलियों और दोस्तों के साथ मिल कर साहित्य और नाटक के सर्कल में उसकी नाकाबंदी की कि वह कहीं भी दिखा तो उसकी खैर नहीं। मित्रों, यह पुलिस-कोर्ट-कचहरी की चेतना तो अब कुछ वर्षों से जागी है. तथापि हाई-प्रोफाइल मामले ही उजागर होते हैं, मैंने अपने से जुड़े बहुत सारे मामले खुद निबटाए हैं. मुझे मालूम है, अब बहुत से लोग मुझे समझाएंगे कि मुझे उसे अपने घर में शरण ही नहीं देनी चाहिए थी. पर-उपदेश घनेरे। बंधुओं, हममें मुश्किलों से निबटने की हिम्मत है, इस भवसागर में डूबने थोड़े ही आए हैं. फिलहाल इतना ही.

क्रिएटिव राइटर मणिका मोहिनी के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...