Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

उस संपादक को अपनी हत्या के बारे में पता था, मौत के अगले दिन प्रकाशित होने वाला संपादकीय पहले ही लिखकर छोड़ दिया था

Abhishek Upadhyay : केजरीवाल सरकार की आलोचना क्यूं न की जाए- श्रीलंका के महान पत्रकार लसंत विक्रमातुंगा को पढ़ा। श्रीलंका के "द संडे लीडर" अखबार के संपादक। वह शख्स जिसने अपनी मौत के अगले दिन प्रकाशित होने वाला संपादकीय पहले ही लिखकर छोड़ दिया था। इस निर्देश के साथ जिस दिन मुझे मार दिया, अगले दिन के अखबार में यही संपादकीय छाप देना। 8 जनवरी 2009 को कोलंबो के निकट विक्रमातुंगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अगले दिन उनका लिखा आखिरी संपादकीय "द संडे लीडर" में छपा।

Abhishek Upadhyay : केजरीवाल सरकार की आलोचना क्यूं न की जाए- श्रीलंका के महान पत्रकार लसंत विक्रमातुंगा को पढ़ा। श्रीलंका के "द संडे लीडर" अखबार के संपादक। वह शख्स जिसने अपनी मौत के अगले दिन प्रकाशित होने वाला संपादकीय पहले ही लिखकर छोड़ दिया था। इस निर्देश के साथ जिस दिन मुझे मार दिया, अगले दिन के अखबार में यही संपादकीय छाप देना। 8 जनवरी 2009 को कोलंबो के निकट विक्रमातुंगा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अगले दिन उनका लिखा आखिरी संपादकीय "द संडे लीडर" में छपा।

विक्रमातुंगा जब तक जिए उनके अखबार से चंद्रिका कुमारतुंगा की श्रीलंकाई सरकार बुरी तरह कांपती रही। फिर यही हाल महिंदा राजपक्षे की अगुवाई वाली अगली सरकार का था। वे लिट्टे को इस ग्रह पर नमूदार होने वाले सब से निर्मम और नृशंस संगठनों में से एक मानते रहे। वे यह भी कहते रहे- इस का खात्मा होना चाहिए। पर ऐसा करने के लिए तमिल नागरिकों के अधिकारों को छीनना। उन को बेरहमी से बमों और गोलियों का शिकार बनाना न केवल ग़लत है, बल्कि सिंहलियों के लिए ये शर्म की बात है। लसंत हमेशा ही कहते रहे कि श्रीलंका विश्व का इकलौता ऐसा देश है जो आए दिन अपने ही नागरिकों पर बम बरसाता है। उन पर इसके पहले भी जानलेवा हमले हुये थे और उन्हें अंदेशा था कि उनकी जान लेने के प्रयास फिर किये जायेंगे। अपने आखिरी संपादकीय में लसंत ने वो लिख दिया था जो विश्व के किसी भी पत्रकार के लिए हर स्थिति में आदर्श सरीखा है–

लसंत ने उस संपादकीय में लिखा जो उनके कत्ल के अगले दिन उनके ही अखबार में छपा– "कई लोगों को सन्देह है कि संडे लीडर का कोई राजनीतिक एजेंडा है, यह सच नहीं है। यदि हम विपक्ष से ज़्यादा सरकार की आलोचना करते हैं, तो वह केवल इसलिए कि, क्रिकेट की भाषा इस्तेमाल करने के लिये क्षमा करें, फील्डिंग करने वाली टीम को गेंदबाजी करने से क्या फायदा।"

तो केजरीवाल साहब….अब फील्डिंग करने वाली टीम को गेंदबाजी करने के लिए हम थोड़े न आए हैं….. 🙂

इंडिया टीवी में कार्यरत तेजतर्रार पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...