एबीपी न्यूज से इस्तीफा देकर सिद्धार्थ शंकर स्टार स्पोर्ट्स में एवीपी बन गए हैं. करीब 11 वर्षों से स्टार न्यूज फिर एबीपी न्यूज के साथ एंकर के रूप में पारी खेल चुकने के बाद सिद्धार्थ शर्मा ने अब नई चुनौती से दो-चार करने का मन बनाया और स्टार स्पोर्ट्स का रुख किया.
यहां अच्छे खासे पैकेज व पद पर गए सिद्धार्थ का काम कंटेंट, प्लानिगं, प्रोग्रामिंग, एक्जीक्यूशन यानि पर्दे के पीछे का है. करीब 15 वर्ष से सिद्धार्थ एंकरिंग कर रहे थे. वे जी न्यूज में भी काम कर चुके हैं. सिद्धार्थ ने पिछले महीने एबीपी न्यूज से इस्तीफा दिया. भड़ास4मीडिया से बातचीत में सिद्धार्थ ने बताया कि वे एक तरह का काम करते करते बोर हो गए थे. बदलाव चाहते थे. नई चुनौती भी. इसलिए स्टार स्पोर्ट्स ज्वाइन किया.
आवाजाही की सूचना भड़ास तक पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल करें.






