Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

दिल्ली

एआईएसएफ ने डीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की

नई दिल्ली : ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए तानिया गिल, उपाध्यक्ष के लिए शाहिद इकबाल और महासचिव पद के लिए अमनदीप उम्मीदवार होंगे।
नई दिल्ली : ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव पदों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। अध्यक्ष पद के लिए तानिया गिल, उपाध्यक्ष के लिए शाहिद इकबाल और महासचिव पद के लिए अमनदीप उम्मीदवार होंगे।
दिल्ली राज्य सचिव अमित कुमार ने बताया की पिछले कई वर्षों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) और एनएसयूआई ने छात्रों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है। इन दोनों संगठनों को लेकर छात्रों के मन में गहरा आक्रोश है। शिक्षा पर लगातार नव उदारवादी हमला हो रहा है और चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम छात्र विरोधी है।
 
अमित ने बताया कि एआईएसएफ चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम हटाए जाने, एससी/एसटी, ओबीसी आरक्षण पूरी तरह से नामांकन और छात्रावासों में लागू करने, छात्रों के लिए बेहतर परिवहन, मेट्रो में पास की व्यवस्था, कैंटीनों के निजीकरण बंद करने और शिक्षकों की कमी पूरी करने के अलावा छात्रों के हित संबंधी अन्य मांगों को लेकर छात्रसंघ चुनाव में उतर रहा है। एआईएसएफ ने छात्रों से इस चुनाव में धन-बल की राजनीति को खारिज करने और लिंगदोह समिति की सिफारिशों के खिलाफ लड़ने की अपील की है।
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...