नागपुर : एक पत्रकार ने एक्सक्लूसिव खबर बनाने के चक्कर में राहुल गांधी के काफिले को रुकवा दिया. उसने इस काम के लिए महिलाओं को आगे कर दिया. मामला नागपुर का है. बीते दिनों कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से मिलने महाराष्ट्र के दो दिन के दौरे पर थे. इसी सिलसिले में वो 24 सितम्बर को नागपुर पहुंचे थे. सर्वविदित है कि राहुल गांधी की सुरक्षा अभेद्य होती है लेकिन इंडिया न्यूज़ नागपुर के सीनियर पत्रकार राजेश तिवारी ने एक्सक्लूसिव खबर बनाने के लिए सुराबर्डी गांव के समीप सुनियोजित तरीके से कुछ महिलाओं को आगे कर राहुल गाँधी का काफिला रुकवा दिया.
महिलाओं को देखकर राहुल ने अपने इनोवा कार रुकवाई और गांववालों से आशीर्वाद लेने उतर पड़े. करीब दस मिनट तक महिलाओं तथा बच्चों का हाल जाना, फिर चले गये. इतनी देर में ही इंडिया न्यूज के पत्रकार एक्सक्लूसिव फुटेज व खबर तैयार कर ली. बाकी पत्रकारों के पास यह खबर व फुटेज नहीं थी.






