Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

एक्‍सक्‍लूसिव खबरों के लिए अबू सलेम से भी गांठ ली थी दोस्‍ती

मुंबई : मिड डे के पत्रकार ज्योतिर्मय डे यानी जेडे की हत्या मामले में पुलिस के हत्‍थे चढ़ी एशियन एज की ब्‍यूरो उप प्रमुख जिग्ना वोरा अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से जान-पहचान रखने के कारण एक और मुसीबत में फंस सकती हैं। वोरा ने सलेम से नजदीकी बढ़ाने के लिए उसे शर्ट भी खरीदकर दिए। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि जिग्‍ना ने अबू सलेम की कोर्ट में सुनवाई के दौरान उससे दोस्ती कर ली।

मुंबई : मिड डे के पत्रकार ज्योतिर्मय डे यानी जेडे की हत्या मामले में पुलिस के हत्‍थे चढ़ी एशियन एज की ब्‍यूरो उप प्रमुख जिग्ना वोरा अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से जान-पहचान रखने के कारण एक और मुसीबत में फंस सकती हैं। वोरा ने सलेम से नजदीकी बढ़ाने के लिए उसे शर्ट भी खरीदकर दिए। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि जिग्‍ना ने अबू सलेम की कोर्ट में सुनवाई के दौरान उससे दोस्ती कर ली।

वोरा की अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंधों को जांचने के दौरान पुलिस को पता चला कि वोरा ने इस दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से नजदीकी सम्बन्ध बना लिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वोरा सलेम के प्रति दिन चलने वाली सुनवाई को कवर करने जाती थी। पुर्तगाल से पर्त्‍यपण समझौते के तहत भारत आए अबू सलेम के खिलाफ गुलशन कुमार की हत्या समेत कई मामले चल रहे हैं।

अबू सलेम से एक्सक्लूसिव स्टोरियां लेने के चक्‍कर में वोरा उसकी मदद भी करने लगी। वोरा से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि वोरा ने सलेम के लिए कुछ शर्ट्स भी खरीदें ताकि वह उसे जेल में पहन सके। हालांकि पुलिस जिग्‍ना को इस मामले में आरोपी बनाने के बारे में नहीं सोच रही है। पुलिस का मानना है कि सलेम की दोस्‍ती से जेडे की हत्‍या का कुछ लेना देना नहीं है, उसे जिस मामले में आरोपी बनाया गया है, उसी मामले की जांच की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...