Nadim S. Akhter : गौर से देखिए इन फोटोग्राफ्स को. बीजेपी के पीएम इन वेटिंग और संघ के प्रचारक नरेंद्र मोदी का असली चेहरा. भारतीय सभ्यता-संस्कृति की दुहाई देने वाली और नारी को माता तुल्य बताने वाली पार्टी बीजेपी का मानसिक दीवालियापन. मार्केटिंग उत्पादों की तरह इन्होंने भी नारी को उपभोग की वस्तु बना रखा है. एक अर्द्धनग्न स्त्री गुलाब से भरे बाथटब में जलक्रीड़ा करते हुए नरेंद्र मोदी का प्रचार कर रही है.
इतनी शालीनता भी नहीं रही कि कम से कम उसे पूरे कपड़े पहनवा देते. लगता ही नहीं कि ये किसी राजनीतिक पार्टी और देश के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी का प्रचार है. किसी कंडोम-त्वचा क्रीम या साबुन के प्रचार में भी कंपनियां इतनी नग्नता नहीं दिखातीं, जितनी बीजेपी और नरेंद्र मोदी ने अपने इस राजनीतिक विज्ञापन में दिखाई है.

वो कहते हैं ना कि सच तो बाहर आ ही जाता है. वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी युगल पर कोड़े बरसाने वाले बजरंग दल, सनातन संस्था और इसे अपरोक्ष रूप से सही ठहराने वाले संघ-बीजेपी इस भौंडे विज्ञापन और अपने चारित्रिक-सांस्कृतिक पतन पर क्या कहेंगे???
एक बात और. अगर बीजेपी और नरेंद्र मोदी को अपने प्रचार के लिए इस हद तक गिरना पड़ जाए कि वो एक अर्धनग्न महिला से अपनी पार्टी और पीएम-इन-वेटिंग का प्रचार करवाने लगे तो इस देश का भगवान ही मालिक है. समझ लीजिए कि ये खोखला विकास पुरुष देश की जिम्मेदारियों का भार कितना उठा पाएगा और इनके राज में आधी आबादी की कितनी सुरक्षा होगी, उन्हें कितना मान-सम्मान मिलेगा और ये देश को कहां ले जाएंगे???!!!
अगर नरेंद्र मोदी के समर्थकों की आंखें अभी भी नहीं खुली हैं तो हमें आपसे सहानुभूति है. ईसा मसीह भी कह गए हैं कि इन्हें माफ कर दो. ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं.
नदीम एस. अख्तर के फेसबुक वॉल से.






